होटल के कमरे में लगी आग, लाखों रुपए का नुक्सान

--Advertisement--

Image

कुल्लू- आदित्य

पर्यटन नगरी मनाली के लॉगहट में शुक्रवार सुबह एक निजी होटल के कमरे में आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक लॉगहट में सुबह एक निजी होटल के कमरे में अचानक आग भड़क गई, जिसकी सूचना अग्निशमन केंद्र मनाली को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र मनाली से दमकल वाहनों सहित कर्मचारियों की टीम मौके के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचते ही टीम ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भयंकर थी कि कमरे में धुआं ही धुआं फैल गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अग्निशमन केंद्र के प्रभारी दीपक ने बताया कि आग लगने से होटल मालिक अंकित चौधरी को करीब 8 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है जबकि करीब 2 करोड़ रुपए की संपत्ति जलने से बचाई गई है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...