हेमलता के सिर सजा स्प्रिंग क्वीन का ताज, खिताब के लिए 17 सुंदरियों के बीच हुआ मुकाबला

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में राज्य स्तरीय पीपल जातर मेले का समापन हो गया है। मेले में स्प्रिंग क्वीन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र बनी रही।

तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में हेमलता ने स्प्रिंग क्वीन-2022 का खिताब जीत लिया है। शनिवार देर रात को आयोजित तीसरी व अंतिम सांस्कृतिक संध्या में स्प्रिंग क्वीन को चुना गया और हेमलता ने यह खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में जिया को फर्स्ट रनरअप और शाइना को सेकंड रनरअप चुना गया। इस प्रतियोगिता में सभी 17 प्रतिभागी सुंदरियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

सुंदरियों के बीच शुरू हुआ यह मुकाबला कई चरणों के बाद अंतिम पड़ाव में पहुंचा, जिसमें पांच सुंदरियों का चयन किया गया।

रात करीब पौने 10 बजे स्प्रिंग क्वीन की विजेता चुनी गई। इसके अलावा मिस पर्सनैलिटी नेहा, ब्यूटीफुल स्माइल स्वाति और ब्यूटीफुल हेयर मृकुला को चुना गया।

इससे पहले आखिरी दिन 17 सुंदरियों ने रैंप पर हुस्न के जलवे बिखेरे। सुंदरियों की कैटवॉक पर पूरी दर्शक दीर्घा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी।

स्प्रिंग क्वीन के लिए सुंदरियों से सवाल भी पूछे गए। सुंदरियों ने ज्यूरी को प्रभावित करने में अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी।

विंटर क्वीन का ताज पाने के लिए सभी 17 सुंदरियों ने तैयारियां कर रखी थीं। इस दौरान लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में दर्शकों ने इस प्रतियोगिता का लुत्फ उठाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...