हिमालयन सेवियर्स परिवार व माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर ट्रस्ट कांगड़ा के सौजन्य से धूमधाम से मनाई गई बज्रेश्वरी जयंती

--Advertisement--

कांगड़ा- राजीव जसवाल

हिमालयन सेवियर्स ब्लड डोनेशन सोसायटी कांगड़ा व माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर ट्रस्ट कांगड़ा के सौजन्य से आज कांगड़ा के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में बज्रेश्वरी देवी कांगड़ा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस उपलक्ष पर विभिन्न स्थानीय कलाकारो ने मां की चौकी का गुणगान सुबह 12:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक किया। इस अवसर पर हवन यज्ञ, पाठ मंदिर में ही , हुआ।

कल रात से ही मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों, गुब्बारों व फूलों के साथ सजाना शुरू कर दिया गया था। आज शाम के समय मां की जयंती के उपलक्ष पर केक भी काटकर श्रद्धालुओं में बांटा जाएगा। जयंती के उपलक्ष्य पर मां बज्रेश्वरी के प्रवेश द्वार व मंदिर को भीतर से गुबारो के साथ भव्य तरीके से सजाया गया था।

हिमालयन सेवियर्स के अध्यक्ष हरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी सोसाइटी के द्वारा मां बज्रेश्वरी देवी जी के जन्मदिवस को बड़े ही उत्साह पूर्वक व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान हमें कांगड़ा प्रशासन और पुजारी वर्ग का विशेष सहयोग मिला है।

इस कार्यक्रम के दौरान मंदिर में भगवान बुद्धा चैरिटेबल संस्था के सहयोग से हिमालय सीवियर्स संस्था ने रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया। जिसमें 50 यूनिट रक्त भी एकत्रित हुआ है। इनमे 50 व्यक्तियों में 10 महिलाएं व छात्राएं भी शामिल है।

इस अवसर पर हिमाचल के प्रसिद्ध गायक अदित्या शर्मा, कुमार साहिल, सौरव शर्मा, शान सिंह, संजीव कुमार , मोहित गर्ग, सुनील सुफी, नीतीश मेहरा, रामस्वरूप, सनी शर्मा, अमित मीतू व अन्य कलाकारो ने माता बज्रेश्वरी की महिमा का गुणगान किया। गायको ने अपने भजनो की प्रस्तुति द्वारा मौजूद लोगों को नाचने पर विवश कर दिया। हिमाचल के प्रसिद्ध एंकर संदीप चौधरी ने मां बज्रेश्वरी की जयंती पर मंच का संचालन किया। झांकी कलाकार टिंकू विहान व देश राज राणा की राधा कृष्ण, शंकर पार्वती ओर माँ शेर सवारी की झांकियां इस अवसर भक्तों को काफी पसंद आई।

इस पावन कार्यक्रम को आयोजित करने में हिमालयन सेवियर्स के पदाधिकारी हरीश कुमार, सन्नी कॉल, पुजारी निशान्त शर्मा, अमित शर्मा, नीरज चंदेल, ईशान वोहरा, विक्रांत शर्मा, संजीव, दीपक जौड़ा, एंकर सन्दीप चौधरी सहित सभी सदस्यो ने अपना अहम योगदान दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लवी मेला के महत्व को बढ़ाना प्राथमिकता – उपायुक्त

हिमखबर डेस्क उपायुक्त शिमला एवं अध्यक्ष लवी मेला रामपुर अनुपम...