हिमालयन थार का शिकार, 5 लोग गिरफ्तार, बंदूकें व कारतूस बरामद

--Advertisement--

हिमालयन थार का शिकार, 5 लोग गिरफ्तार, बंदूकें व कारतूस बरामद।

पालमपुर – बर्फू 

वन्य प्राणी हिमालयन थार का अवैध शिकार का मामला सामने आया है। घटना पालमपुर के समीपवर्ती जिया के ऊपरी क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार अवैध रूप से 5 हिमालयन तहर वन्य प्राणियों का शिकार किया गया है। हिमालयन तहर वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के शैड्यूल एक के अंतर्गत संरक्षित वन्य प्राणी की श्रेणी में आते हैं।

वन विभाग की टीम ने इस प्रकरण में पांच आरोपियों को पकड़ा है जिनमें से चार शिकारी हैं तथा एक वाहन का ड्राइवर है। इसी वाहन में शिकार के पश्चात हिमालयन थार को ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि उक्त वाहन एक पावर प्रोजैक्ट का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बनेर पावर प्रोजैक्ट की ओर जाने वाले धयाला रोड पर वन विभाग की टीम द्वारा लगाए गए नाके में सफलता प्राप्त हुई। सूचना पुलिस को भी दी गई। जिस पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार ऊपरी क्षेत्र में अवैध शिकार की इनपुट वन विभाग को पहले से ही मिल चुकी थी। ऐसे में शिवरात्रि के बाद से ही क्षेत्र में नजर रखी जा रही थी। कुछ दिनों से वन विभाग की टीम निरंतर नाका लगाए हुए थी।

मंगलवार को टीम को एक वाहन दिखा जिस पर वन विभाग की टीम ने वाहन को रोककर तलाशी ली तो वाहन में 5 हिमालयन थार मृत पाए गए।

टीम ने जब वहां की जांच की तो गाड़ी में कारतूस तथा बंदूकों के अतिरिक्त कुछ तेजधार हथियार भी बरामद किए गए।

वन मंडल अधिकारी डॉक्टर संजीव शर्मा के बोल 

वन मंडल अधिकारी डॉक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि इनपुट के आधार पर नाका लगाया गया था। एक वाहन में अवैध शिकार कर मारे गए पांच हिमालयन थार बरामद हुए हैं वहीं बंदूक कारतूस तथा कुछ तेजधार हथियार भी मिले हैं।

कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से चार शिकारी तथा एक वाहन का चालक है। पुलिस को भी सूचना दी गई है। पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...