हिमाचल स्वास्थ्य सेवाएं निगम के बोर्ड का गठन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, मंत्री होंगे अध्यक्ष

--Advertisement--

हिमाचल स्वास्थ्य सेवाएं निगम के बोर्ड का गठन किया गया है। इसमें स्वास्थ्य मंत्री अध्यक्ष होंगे। प्रधान सचिव व सचिव बोर्ड के उपाध्यक्ष होंगे

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल स्वास्थ्य सेवाएं निगम के बोर्ड का गठन किया गया है। इसमें स्वास्थ्य मंत्री अध्यक्ष होंगे। प्रधान सचिव व सचिव बोर्ड के उपाध्यक्ष होंगे। बोर्ड में पांच अन्य निदेशक बनाए हैं। इनमें एसीएस वित्त, निदेशक उद्योग, कंट्रोलर स्टोर, निदेशक स्वास्थ्य और प्रबंध निदेशक एचपीएमएससी शामिल हैं।

स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी की है। राज्य चिकित्सा निगम सभी सभी दवाओं, औषधियों, सर्जिकल, चिकित्सा उपभोग्य सामग्रियों, चिकित्सा उपकरणों, उपकरणों, मशीनरी और सेवाओं, किसी भी अन्य वस्तु की खरीद और वितरण के लिए एक राज्य खरीद एजेंसी के रूप में कार्य करेगा।

निगम हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग, स्वास्थ्य और सुरक्षा विनियम विभाग, दंत स्वास्थ्य सेवा विभाग के तहत कॉलेज और सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए राज्य खरीद एजेंसी का काम करेगा।

इन सभी की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अपनी आवश्यकताओं का समेकित खरीद के लिए निगम को भेजना होगा। निगम अन्य सरकारी विभागों, पीएसयू, ट्रस्टों, संस्थानों, स्थानीय निकायों, पंचायतों आदि को उनकी मांग के अनुसार संबंधित दवाओं, चिकित्सा संबंधी सामग्रियों, उपकरणों, मशीनरी और सेवाओं की उनकी मांग के अनुसार आपूर्ति करेगा।

हिमाचल प्रदेश में छह मेडिकल कॉलेज हैं। इनके अलावा 100 से ज्यादा जोनल अस्पताल, सिविल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। मेडिकल कॉलेज और अस्पताल प्रबंधन अपने स्तर पर दवाइयों की खरीद करते हैं। बाकायदा इसको लेकर टेंडर आमंत्रित किए जाते हैं।

मशीनरी और बड़े उपकरण आदि की खरीदारी स्वास्थ्य विभाग करता है। टेंडर और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने में समय लग रहा है। ऐसे में अस्पतालों में समय रहते मशीनरियों की खरीदारी नहीं होती है। सरकार से मंजूरी लेने में ही समय लग जाता है। प्रदेश सरकार ने इसीलिए स्वास्थ्य सेवाएं निगम बनाने का फैसला लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...