हिमाचल: स्‍कूल के लिए भूमि दान देने के बावजूद नहीं मिली मल्‍टी टास्‍क वर्कर की नौकरी तो कंटीली तार लगा बंद किया परिसर

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मल्टी टास्क वर्कर भर्ती प्रक्रिया में संबंधित स्कूल को भूमि दान करने वाले परिवारों को वरीयता देने के दावों के विपरीत कई स्थानों पर उन्हें नौकरी नहीं मिल पाई। नतीजतन भूमि मालिकों का गुस्सा फूट पड़ा है।

सिरमौर जिला में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जब नाराज भूमि मालिक ने स्कूल परिसर को कांटेदार तार लगाकर बन्द कर दिया। पांवटा उपमंडल के भूड्डी प्राइमरी स्कूल के चारों तरफ कांटेदार तार लगा दी है। पांवटा साहिब के भूड्डी स्कूल में मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

नौकरी न मिलने से नाराज भूमि मालिक विद्या देवी पत्नी दीप राम व मदन सिंह पुत्र दीप राम ने स्कूल परिसर को बंद कर दिया है, जिससे स्कूल को बंद करना पड़ा है। पिछले दो दिनों से स्कूल बंद है। भूमि मालिकों का आरोप है कि स्कूल के लिए भूमि दान करने के बाद भी जब उन्हें मल्टी टास्क वर्कर के पद तैनाती नहीं दी गई, तो सरकार ने यह नियम क्यों बनाया। अब उन्होंने स्कूल परिसर को बंद किर दिया है।

उधर सीएचटी प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। अधिकारी अपने स्तर पर जांच कर रहे है। वही बीइइओ प्रणीत कौर ने बताया कि उन्हें राजकीय प्राथमिक पाठशाला भूड्डी की शिकायत मिली है, जिसे ई मेल के माध्यम से उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है।

अभी वह स्कूल में ही मौजूद हैं तथा भूमि मालिकों से बातचीत की जा रही है। मौके पर एसएमसी सदस्य, बीआरसी व पुलिस कर्मचारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद हैं। मामले को हल करने की कोशिश की जा रही है।

उधर जिला सिरमौर के प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक गुरजीवन शर्मा ने बताया कि स्कूल के चारों तरफ कंटीले तार लगाने की जानकारी एसडीएम पांवटा साहिब व डीएसपी पांवटा साहिब को आगामी कार्रवाई के लिए पत्र से सूचना दी गई है। मामला हल करने के लिए पांवटा बीईईओ अभी स्कूल में ही मौजूद हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी...

रन-वे से पहले एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को घर, एयरपोर्ट का 3010 मीटर बनेगा रन-वे

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्थापितों के पुनर्वास को प्राथमिकता। हिमखबर डेस्क  हिमाचल...