हिमाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करेंगी बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होना बाकी है. लेकिन सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. बड़ी खबर है कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार करती नजर आएंगी. पार्टी की तरफ से उन्हें स्टार कैंपेनर बनाया जाएगा. सीएम जयराम ठाकुर ने यह जानकारी दी है.

दरअसल, कुल्लू दशहरा के समापन अवसर पर सीएम जयराम ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कंगना भाजपा के लिए प्रचार करेंगी और वह रैलियों के लिए हमारी स्टार प्रचारक होंगी. साथ ही सीएम ने दशहरा महोत्सव में आए देवी-देवताओं के लिए 1500 रुपये दूरी भत्ता देने की भी घोषणा की.

मुलाकात के बाद होने लगी थी चर्चा

दरअसल, मंगलवार सुबह सीएम जयराम ठाकुर अचानक मनाली के सिमसा में कंगना रनौत के घर पहुंचे थे. उनके साथ मंत्री गोबिंद ठाकुर भी थे.

मुलाकात के दौरान सीएम ने कंगना से मंत्रणा की थी. साथ ही सीएम जयराम, कंगना रनौत, गोबिंद सिंह ठाकुर और कंगना के माता पिता ने साथ में नाश्ता किया था.

जैसे ही मुलाकात की जानकारी सामने आई थी तो सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हुई थी कि चुनाव को लेकर भाजपा का प्रचार कर सकती है. हालांकि, दोनों सीएम और कंगना की तरफ से उस समय कोई बयान नहीं आया था. अब सीएम के ऐलान से साफ हो गया है कि कंगना भाजपा की स्टार प्रचारक होंगी.

क्या बोली थी कंगना

घर पर मुलाकात के बाद कंगना ने कहा कि आज माननीय मुख्यमंत्री जयराम जी से घर पर भेंट हुई है. उनकी सादगी और हिमाचल के लिए प्रेम की भावना दोनों ही प्रेरणात्मक है.

माता जी ने मुख्यमंत्री जी के लिए नाश्ते में बबरु और भल्ले बनाए थे, जो उन्होंने बड़े स्नेह से ग्रहण किए. कंगना ने कहा कि मंत्री गोबिंद सिंह जी मेरे पड़ोसी हैं, फिर भी इतने सालों में आज उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...