हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: तीन जिलों में आचार संहिता का पूरे प्रदेश में रहेगा असर

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल विधानसभा उपचुनावों की घोषणा के साथ ही तीन जिलों कांगड़ा, हमीरपुर और सोलन में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। हालांकि, इसका असर पूरे प्रदेश पर रहेगा। सरकार ऐसा कोई भी फैसला नहीं ले सकेगी। जिसका असर इन तीन जिलों सहित पूरे प्रदेश पर पड़े।

ऐसे में सरकार को अपने सभी फैसले चुनाव आचार संहिता के दायरे में रह कर ही लेने होंगे। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ 16 मार्च से चुनाव आचार संहिता लागू हो गई थी, जो चुनाव परिणाम आने के बाद 6 जून को खत्म हुई।

केंद्रीय चुनाव आयोग ने तीन दिन बाद 10 जून को उपचुनावों की घोषणा कर दी है। उपचुनाव के नतीजे 13 जुलाई को आएंगे और 15 जुलाई को चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी। लोकसभा चुनाव के लिए करीब 82 दिन पूरे देश के साथ हिमाचल प्रदेश में भी आचार संहिता रही अब उपचुनाव के चलते अगले 35 आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू रहेगी।

लोकसभा चुनाव और उप चुनावों की आचार संहिता के बीच सरकार को काम करने के लिए महज तीन ही दिन मिल पाए। उपचुनाव के चलते लगाई गई चुनाव आचार संहिता का सीधा असर तीन जिलों कांगड़ा, हमीरपुर और सोलन पर रहेगा, लेकिन सरकार ऐसे फैसले नहीं ले सकेगी जिनका पूरे प्रदेश पर असर पड़ेगा। 15 जुलाई के बाद ही सरकार प्रदेश हित में नीतिगत फैसले ले सकेगी।

राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग के बोल

उपचुनाव की घोषणा के साथ ही तीन जिलों कांगड़ा, हमीरपुर और सोलन में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। जब तक इन जिलाें में चुनाव आचार संहिता लागू है तब तक प्रदेश सरकार ऐसे फैसले नहीं ले सकती। जिसका असर पूरे प्रदेश के साथ इन तीन जिलों पर भी पड़ने वाला हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...