हिमाचल: रिटायर्ड फौजी का मर्डर, सिर पर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट

--Advertisement--

मंडी- अजय सूर्या

जोगिंद्रनगर के नागचला में 75 वर्षीय बुजुर्ग की सिर पर डंडा मारकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रिखी राम पुत्र कातकू राम निवासी नकेहड़ के रूप में हुई है।

मृतक फ़ौज से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद पुलिस में भी सेवाएं दे चुके थे। वह सरकाघाट पुलिस से ट्रैफिक कांस्टेबल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

रिखी राम नागचला में अपनी छोटी-मोटी दुकानदारी के साथ घराट चलाने का काम करते थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर निर्मल सिंह सहित समस्त पुलिस बल मौके पर पहुंच चुका है और मंडी से फोरेंसिक टीम का इंतजार किया जा रहा है।

गौरतलब है कि दो साल पहले इसी गांव की ज्योति जिसकी भी निर्मम हत्या हुई थी और रिखी राम ज्योति के पिता बृजभूषण के सगे चाचा थे। बृजभूषण ने रिखी राम की हत्या का शक जताया है।

रिखी राम की दो शादियां हुई थीं। पहली बीबी से 3 बेटियां व 1 बेटा व दूसरी बीवी से दो बेटिया व एक बेटा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...