हिमाचल: रात्रि सेवाओं पर 7 मई से ड्यूटी नहीं देंगे एचआरटीसी के चालक-परिचालक, जानें पूरा मामला

--Advertisement--

एचआरटीसी के प्रदेश भर में चलने वाले करीब 1,200 रात्रि रूटों के संचालन पर अगले माह से संकट खड़ा हो सकता है। 7 मई से निगम के चालक-परिचालक रात्रि सेवाओं पर ड्यूटी नहीं देंगे।

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के प्रदेश भर में चलने वाले करीब 1,200 रात्रि रूटों के संचालन पर अगले माह से संकट खड़ा हो सकता है। 7 मई से निगम के चालक-परिचालक रात्रि सेवाओं पर ड्यूटी नहीं देंगे।

बीते 42 माह से रात्रि भत्ते का भुगतान लंबित होने से चालक-परिचालक ऑपरेशनल स्टाफ यूनियन ने मंगलवार को शिमला में ढली कार्यशाला के बाहर गेट मीटिंग के दौरान यह एलान किया। निगम के 11,000 कर्मियों को 11 दिन बीतने के बाद भी इस माह वेतन नहीं मिला है, जिससे निगम कर्मियों में रोष है।

गेट मीटिंग के दौरान कर्मियों ने नारेबाजी कर अपनी मांगें उठाई। यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर ने बताया कि रात्रि भत्ते के अलावा ओवर टाइम का भुगतान भी लंबित है।

कर्मियों को संशोधित वेतनमान का न तो एरियर मिला, न ही संशोधित वेतनमान की पहली किस्त जारी हुई। वित्तीय लाभ न मिलने से निगम कर्मी आर्थिक तंगहाली में समय काटने को मजबूर हैं। गौर हो कि निगम की रात्रि बस सेवाएं पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और जम्मू के लिए हैं।

मेहर चंद कश्यप, यूनियन अध्यक्ष के बोल

6 मई तक अगर रात्रि भत्ते का भुगतान नहीं हुआ तो 7 मई से चालक-परिचालक रात्रि सेवाओं पर ड्यूटी नहीं देंगे। निगम प्रबंध निदेशक महोदय ने बुधवार को वेतन जारी करने का आश्वासन दिया है।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर लोकल यूनिट के अध्यक्ष शेष राम, प्रधान मनोज कुमार, सचिव शशिकांत सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...