हिमाचल में 18 खंड विकास अधिकारियों के तबादले, एक को तैनाती, यहां देखें पूरी लिस्ट

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बुधवार को 18 खंड विकास अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। एक के पोस्टिंग आदेश जारी हुए हैं।

ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जारी इन आदेशों के तहत रमनवीर चौहान को ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर(बीडीओ) सोलन, रामेश्वर चौधरी को मिशन निदेशक व जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम सिरमौर तैनात किया गया है।

इसी तरह विवेक गुलेरिया को बीडीओ धर्मपुर मंडी, विवेक चौहान बीडीओ सुंदरनगर, तैनाती का इंतजार कर रहे विवेक पॉल को बीडीओ नाहन, विरेंद्र कुमार को बीडीओ परागपुर कांगड़ा, रमेश चंद बीडीओ बिझड़ी हमीरपुर, सुदर्शन सिंह बीडीओ इंदौरा, सुरेंद्र कुमार बीडीओ बंगाणा, गोपी चंद बीडीओ आनी, बबनेश चड्डा बीडीओ सराज, स्पर्श शर्मा बीडीओ बसंतपुर शिमला, कंवर सिंह बीडीओ रैत कांगड़ा और अनमोल को मिशन निदेशक, जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम बिलासपुर लगाया गया है।

वहीं निशांत शर्मा को बीडीओ टुटु शिमला, तविंद्र कुमार बीडीओ कांगड़ा, किशोरी लाल वर्मा को बीडीओ ऊना लगाया गया है। बीडीओ बमसन सिकंदर को बीडीओ लंबागांव कांगड़ा लगाया है।

बीडीओ लंबा गांव रहे अनिल कुमार के तबादला आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। तबादला व तैनाती आदेश सचिव ग्रामीण विकास प्रियतु मंडल की ओर से जारी किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...