शिमला – नितिश पठानियां
हिमाचल प्रदेश में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों को बदला गया है। सुक्खू सरकार ने 17 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। बदले गए अधिकारी एचपीएस हैं। इनमें एएसपी और डीएसपी शामिल हैं। इनके तबादले सम्बंधी अधिसूचना मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने जारी की है।
इसके मुताबिक एएसपी आशीष शर्मा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) शिमला को 2nd भारतीय रिजर्व बटालियन सकोह जिला कांगड़ा में नियुक्त किया गया है।
एएसपी नरवीर सिंह (यातायात, पर्यटन और रेलवे) शिमला को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो शिमला में तैनात किया गया है। एएसपी रेनू कुमारी राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हमीरपुर को पुलिस मुख्यालय शिमला में पदस्थ किया गया है।
डीएसपी प्रताप सिंह एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ पुलिस स्टडीज, डरोह जिला कांगड़ा को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हमीरपुर में भेजा गया है।
डीएसपी मनोहर लाल को 4th भारतीय रिजर्व बटालियन सुंगलबर्ट, जिला हमीरपुर से बैजनाथ जिला कांगड़ा में डीएसपी लगाया गया है।
डीएसपी लाल मन को 5th भारतीय रिजर्व बटालियन बस्सी जिला बिलासपुर से बदलकर जिला हमीरपुर के बड़सर में डीएसपी लगाया गया है।
डीएसपी कमल किशोर-I संचार एवं तकनीकी सेवाएं (C&TS) शिमला को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो शिमला में पदस्थ किया गया है।
एसडीपीओ बैजनाथ अनिल कुमार-Iको पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज, दरोह, जिला कांगड़ा में डीएसपी के रूप में पदस्थ किया गया है।
डीएसपी विपिन कुमार राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो शिमला को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन शिमला में लगाया गया है। डीएसपी (क्राइम) सीआईडी शिमला विक्रम चौहान अब डीएसपी (सिटी) शिमला होंगे।
डीएसपी प्रणव चौहान 6th भारतीय रिजर्व बटालियन, धोलाकुआं जिला सिरमौर को डीएसपी रोहड़ू जिला शिमला लगाया गया है। एसडीपीओ भावनगर किन्नौर राज कुमार को डीएसपी डाडासीबा जिला कांगड़ा लगाया गया है।
डीएसपी (अवकाश आरक्षित) हमीरपुर सुनील दत्त को 4th IRBn जांगलबेरी, जिला हमीरपुर में डीएसपी के रूप में पदस्थ किया गया है।
डीएसपी अमित अंगरीश 1st भारतीय रिजर्व बटालियन, बनगढ़ जिला ऊना अब 6th भारतीय रिजर्व बटालियन धोलाकुआं जिला सिरमौर में डीएसपी होंगे।
डीएसपी विक्रम सिंह 6th भारतीय रिजर्व बटालियन, धोलाकुआं जिला सिरमौर को 5th भारतीय रिजर्व बटालियन, बस्सी जिला बिलासपुर में भेजा गया है।
डीएसपी शिमला सिटी मानवेंद्र ठाकुर को डीएसपी पांवटा साहिब लगाया गया है। डीएसपी पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज, डरोह, जिला कांगड़ा हरिश कुमार अब पुलिस मुख्यालय शिमला में डीएसपी (अवकाश आरक्षित) के रूप में पदस्थ किया गया है।
इसके अतिरिक्त आईपीएस आदिति सिंह को एसडीपीओ पांवटा साहिब जिला सिरमौर से पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।
इसी तरह आईपीएस सचिन हिरेमठ विशेष फाउंडेशन कोर्स के समापन के बाद पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करेंगे। डीएसपी रोहड़ू रविंदर कुमार को भी पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। इन पुलिस अधिकारियों की तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

