हिमाचल में सरकारी टीचर बनने का सुनहरा अवसर, कंप्यूटर साइंस के 985 पदों पर होंगी भर्तियां

--Advertisement--

हिमाचल में सरकारी टीचर बनने का सुनहरा अवसर, सरकारी स्कूलों में लेक्चरर कंप्यूटर साइंस के 985 पदों को भरा जाएगा, हिमाचल प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से इन पदों को भरा जाएगा

शिमला – रजनीश ठाकुर

राज्य के सरकारी स्कूलों में लेक्चरर कंप्यूटर साइंस के 985 पदों को भरा जाएगा। बीते 7 मार्च को आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इन पदों को भरने की मंजूरी दी थी। वीरवार को सचिव शिक्षा राकेश कंवर की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

सचिव शिक्षा विभाग की ओर से निदेशक उच्च शिक्षा विभाग को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि इन पदों को भरने के लिए जल्द ही सभी तरह के औपचारिकताओं को पूरा कर दिया जाए। हिमाचल प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से इन पदों को भरा जाएगा।

सचिव शिक्षा विभाग की ओर से मंजूरी मिलने के बाद शिक्षा विभाग इसका प्रस्ताव तैयार कर राज्य लोक सेवा आयोग को भेजेगा। आयोग इसका विज्ञापन निकलेगा इसके बाद इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभी तक प्रदेश के स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा का कार्य नायलेट कंपनी के तहत किया जा रहा है जबकि कुछ पद नियमित रूप से भी भर गए हैं।

पूर्व में जब वीरभद्र की सरकार थी तो कंप्यूटर शिक्षकों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके तहत जो शिक्षक कंपनी के तहत कार्यरत थे उन्हें भी भर्ती में राहत दी गई थी। लेकिन बेरोजगार युवाओं ने इसे कोर्ट में चुनौती दी थी। जिसके बाद यह मामला पिछले काफी समय से स्कूलों से कोर्ट में विचाराधिन है। कंप्यूटर शिक्षक पिछले काफी समय से राज्य सरकार से हाई पॉलिसी की मांग कर रहे हैं। अब सरकार ने उनकी मांग को पूरा करके पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...