हिमाचल में शिक्षा उपनिदेशक बन गए अपने ड्राइवर के सारथी, सेवानिवृति पर अनोखा सम्मान…

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

इसमें कोई दो राय नहीं है, आप जब वाहन में सफर करते हैं तो आपके जीवन की सुरक्षा पायलट के हाथों में होती है। ऐसे में अगर आपका वाहन चालक सरकारी नौकरी से रिटायर होता है तो वो शानदार सम्मान का हकदार होता है।

शायद, यही पंक्तियां प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक डॉ. संजय ठाकुर के जहन में भी आ गई। 19 साल की सेवाएं देने के बाद जब ड्राइवर राजकुमार रिटायर हुआ तो वो अपने चालक के ही सारथी बन गए।

ये सम्मान पाकर लाजमी तौर पर सेवानिवृत हो रहे चालक राजकुमार की आंखें भी भर आई थी। शिक्षा उपनिदेशक ने चालक राजकुमार को उस सीट पर बिठाया, जहां बैठकर वो अक्सर टूर पर जाया करते थे। चालक की सीट पर खुद बैठे। ये दृश्य वास्तव में ही दिल को छू लेने वाला था।

हालांकि विदाई समारोह में रिटायर ड्राइवर को समूचे स्टाफ ने गिफ्ट दिए, लेकिन शिक्षा उपनिदेशक का अनोखा गिफ्ट न केवल दंग करने वाला था, बल्कि उन अधिकारियों के लिए भी एक प्रेरणा है जो अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से सौम्य व्यवहार नहीं करते।

ड्राइविंग सीट पर पति के बॉस को बैठा देख पत्नी माया देवी भी हैरान थी। घर पहुंचने पर सेवानिवृत कर्मचारी ने भी शिक्षा उपनिदेशक की मेहमान नवाजी में कोई कोर कसर नहीं रखी।

बता दें कि मूलतः चंबा से ताल्लुक रखने वाला ड्राइवर राजकुमार एक अरसे से हमीरपुर में ही किराए के मकान में परिवार सहित रह रहा है। शिक्षा उपनिदेशक ने सारथी बनकर उसे इसी घर तक पहुंचाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...