हिमाचल में मौसमः शिमला में खिली धूप, बर्फबारी से लेह-मनाली हाईवे बंद, केलांग में माइनस में लुढ़का पारा

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है. बर्फबारी के चलते लेह मनाली हाईवे बारलाचा के पास बंद हो गया. वहीं, मंडी सहित कुछ इलाकों में मंगलवार शाम को बूंदाबांदी हुई. हालांकि, बुधवार को मौसम साफ बना हुआ है और शिमला सहित तमाम जिलों में धूप खिली हुई है.

मौसम का मिजाज बदलने से सूबे में ठंड शुरू हो गई है. केलांग में पारा माइनस में चला गया है. मौसम विज्ञान के शिमला केंद्र ने अगले पांच दिन के लिए मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है.

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रे सहित मनाली-लेह मार्ग के दर्रों में सुबह से बर्फबारी हो रही है। बारालाचा और तंगलंगला दर्रे में आधा फुट बर्फबारी हो चुकी है और अभी भी यह क्रम जारी है। हालांकि सुबह के समय लेह की ओर से वाहन मनाली आए लेकिन दोपहर बाद दर्रे में वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से ठप्प हो गई।

शिंकुला दर्रे में भी सुबह से भारी बर्फबारी हो रही है। सुबह के समय फोर व्हील ड्राइव वाहन आर-पार हुए लेकिन दोपहर बाद जांस्कर घाटी का पद्दुम मार्ग भी बंद हो गया है। मनाली-लेह मार्ग पर ढाबा संचालक आशा बोध ने बताया कि मनाली-लेह मार्ग के सभी ऊंचाई वाले दर्रों में बर्फबारी हो रही है।

उन्होंने कहा कि बारालाचा दर्रे में आधा फुट बर्फ  गिरी है। दूसरी ओर मनाली के निकटवर्ती पर्यटन स्थल रोहतांग, राहनीनाला, मढ़ी, ग्रांफू व कोकसर में भी बर्फ  के फाहे गिर रहे हैं। दर्रों में भी 4 इंच हिमपात हुआ है। लाहौल सहित मनाली की सभी ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है।

डीसी लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने कहा कि लाहौल घाटी में भारी बर्फबारी के कारण मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बारालाचा टॉप के पास बंद हो गया है।

उन्होंने बताया कि दर्रों पर हो रही बर्फबारी को देखते हुए मनाली-लेह व दारचा-शिंकुला-पद्दुम मार्ग वाहनों के लिए बंद कर दिए हैं। उन्होंने इन मार्गों पर सफर करने वाले पर्यटकों से आग्रह किया कि मौसम साफ होने का इंतजार करें और प्रशासन द्वारा अनुमति मिलने के बाद ही सफर करें।

मौसम के हालात को देखते हुए लाहौल-स्पीति प्रशासन सतर्क हो गया है। बर्फ के दीदार को शिंकुला और बारालाचा गए पर्यटकों को लाहौल-स्पीति पुलिस ने वापस मनाली भेज दिया है। प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर मार्ग पर्यटकों के लिए बंद कर दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...