हिमाचल में भारी बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट 21 अप्रेल तक जारी

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल में बढ़ती उमस में एक बार फिर से मौसम अपना मिजाज बदलेगा। प्रदेश के पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बदलेगा और कई स्थानों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग ने शिमला सहित आधे हिमाचल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली को लेकर ऑरैंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के निदेशक डाॅ. मनमोहन सिंह ने बताया कि 16 और 17 अप्रैल को राज्य के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, मंडी, कुल्लू व चम्बा सहित सोलन व सिरमौर जिलों के कुछ क्षेत्र में बारिश, ओलावृष्टि और बिजली कड़कने का ऑरैंज अलर्ट रहेगा। इस दौरान इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अंदेशा है।

मैदानी भागों हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना व कांगड़ा समेत सोलन के नालागढ़, बद्दी, अर्की, कुनिहार और सिरमौर के नाहन व पांवटा साहिब में 16 व 17 अप्रैल को ओलावृष्टि और गरज के साथ बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। मनमोहन सिंह ने कहा कि 18 व 19 अप्रैल को अधिकांश हिस्सों में मौसम के साफ  रहने का अनुमान है जबकि 20 व 21 अप्रैल को एक बार फिर बारिश होने की आशंका है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...