हिमाचल में ब्लैक फंगस के कारण निकालनी पड़ी महिला की आंख, आपरेशन के बाद भी नहीं मिली सफलता

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर 

हिमाचल में ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जबकि कोरोना संक्रमण की दर कम हो रही है। शुक्रवार को डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में ब्लैक फंगस का एक और मामला आया है। उधर, शिमला स्थित आइजीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन हमीरपुर निवासी महिला की आंख निकालनी पड़ी है।

 

ब्लैक फंगस का आपरेशन होने के बाद भी राहत नहीं मिल पाई। डाक्टरों का कहना है कि ब्लैक फंगस महिला की आंख में पूरी तरह से फैल गया था, जिस वजह से आंख निकालना पड़ी। प्रदेश में अभी तक ब्लैक फंगस के कारण चार लोगों की मौत हो चुकी है। दो लोगों की मौत टांडा व दो लोगों की मौत शिमला में हुई थी।

 

उधर, आइजीएमसी शिमला में शुक्रवार को रोहड़ू से आए मरीज में ब्लैक फंगस के लक्षण देखे गए। इसकी पुष्टि के लिए मरीज के टेस्ट लिए गए हैं। यह जानकारी अस्पताल के प्रधानाचार्य डा. रजनीश पठानिया ने दी। अस्पताल के ब्लैक फंगस वार्ड में मौजूदा समय में आठ मरीज दाखिल हैं, जबकि दो की मौत हो चुकी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...