हिमाचल में फिर हुआ रिश्तों का कत्ल, 33 वर्षीय मामा ने नौ साल की भांजी से किया दुष्कर्म

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

छोटी काशी मंडी में एक कलयुगी मामा ने अपनी नौ वर्षीय भांजी के साथ दुष्कर्म कर रिश्तों को शर्मशार कर दिया है। मंडी में चाइल्ड हेल्पलाइन मंडी की टीम के ध्यान में अवेयरनेस कार्यक्रम के तहत यह मामला सामने आया, जिसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने बल्ह थाना पुलिस को दी।

पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पिछले कल चाइल्ड लाइन के माध्यम से बल्ह थाना में सूचना मिली थी कि एक नौ वर्षीय मासूम के साथ उसके 33 वर्षीय उसके मामा ने दुष्कर्म किया है। सूचना मिलते ही बल्ह पुलिस ने आरोपी को आईपीएस की धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि आरोपी मंडी जिला के पैड़ी का रहने वाला है और कोई काम-धंधा भी नहीं करता है। पुलिस द्वारा आरोपी के इन्कम के साधनों का भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है।

चाइल्ड हैल्पलाइन की टीम ने लड़की को महिला पीड़ित सैंटर मंडी भेज दिया है, जहां पर उसकी काऊंसलिंग की जाएगी।

उधर, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की पुष्टि एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...