हिमाचल में पर्यटन के लिए संजीवनी बनेंगे रोपवे: नैहरिया

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जसबाल 

धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि केंद्र की ओर से प्रदेश में विभिन्न 13 स्थानों पर 111 किलोमीटर लंबे रोपवे निर्माण को संवैधानिक मंजूरी प्रदान की है। नैहरिया ने कहा कि धर्मशाला में 14 किमी लंबा रोपवे बनेगा और इस पर 800 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी तरह कुल्लू में मनाली से लंबादुग के लिए 2.7 किमी रोपवे पर 162 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

बिलासपुर में लूहणू मैदान के पास से बंदला की पहाडिय़ों के लिए रोपवे निर्माण होगा और इस पर 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी लंबाई 3 किमी रहेगी। वहीं प्रदेश की राजधानी शिमला में 1200 करोड़ रुपये की लागत से 22.4 किमी लंबा रोपवे बनेगा। नैहरिया ने का कि हिमाचल प्रदेश में शिमला, कुल्लू, मनाली और धर्मशाला सहित प्रदेश के 13 इलाकों में रोपवे का निर्माण होगा।

 

इस के लिए 5,644 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने मंजूरी दी है। केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने ट्वीट कर जानकारी दी है। नैहरिया ने कहा कि रोपवे के लिए करीब 50 साइटें स्वीकृति के लिए एनएचएआई को भेजी थीं, जिनमें से 13 को मंजूरी मिली है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट में लिखा है – हिमाचल प्रदेश के पांच टूरिज्म कॉरिडोर को भी सड़क से जोड़ा जाएगा। हिमाचल के लिए यह बड़ी बात है। केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को कई सौगातें दी गई हैं, उसी कड़ी में रोप-वे भी प्रदेश के लिए सौगात है।

नैहरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अनुराग ठाकुर का प्रदेश को सौगातें देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम जयराम ठाकुर की ओर से प्रोजेक्ट बनाकर केंद्र को भेजकर उनको मंजूरी दिलवा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...