हिमाचल में पंचायत सचिव ने किया 5 लाख का गोलमाल, परिवार के सदस्यों के खाते में मनी ट्रांसफर

--Advertisement--

फर्जी आरटीजीएस के माध्यम से 5 लाख रुपए की राशि परिवार के सदस्यों के खातों में की ट्रांसफर।

ऊना, 11 मई – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के ऊना जनपद में बटकलां के पंचायत सचिव रणजीत सिंह ने 5 लाख रुपए की सरकारी राशि का गोलमाल कर दिया।

फर्जी आरटीजीएस के माध्यम से 5 लाख रुपए की राशि परिवार के सदस्यों के खातों में ट्रांसफर कर दी। स्टेट विजिलेंस व एंटी करप्शन ब्यूरो ने 2020 के घोटाले की विस्तृत जांच में गोलमाल की तस्दीक की है।

लोक सेवक द्वारा जालसाजी से पद का दुरुपयोग किया गया। विजिलेंस ने सचिव के खिलाफ सरकारी धन का गबन करने पर आईपीसी की धारा-409, 467, 471 व पीसी एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत आपराधिक मामला दर्ज किया है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...