हिमाचल में कोरोना संक्रमित शवों की अदला-बदली, जानिए कैसे हुआ खुलासा

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

 

हिमाचल प्रदेश में लोग कोरोना महामारी के चलते इस कदर तनाव के दौर से गुजर रहे हैं, इसका ताजा नमूना देखने को मिला।

 

इसी तनाव का नतीजा है कि परिवार के सदस्य की मौत के बाद उसके शव की पहचान भी ठीक से नहीं कर पाए इसके चलते किसी दूसरे का ही शव अंतिम संस्कार के लिए आ गया।

 

जब संस्कार करने लगे तो पता चला कि शव की पहचान ही गलत हो गई इसके चलते अंतिम संस्कार के लिए करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

 

मामला नादौन के निकटवर्ती मण पंचायत का है यहां एक 67 वर्षीय वृद्ध का देहांत मंगलवार सांय हो गया, परिजनों ने हमीरपुर जाकर शव की पहचान कर ली।

 

जब बुधवार सुबह शव पंचायत में लाया गया, तो यह शव किसी और का निकला। पता चला है कि नादौन क्षेत्र में संक्रमण के कारण हुई मौतों के चलते बुधवार को तीन लोगों के शव लाए गए।

 

इस वाहन में मण पंचायत तथा भरमोटी पंचायत के 2 लोगों के शव लाए गए थे। जो शव मण में लाया गया वह गौना करौर क्षेत्र के वृद्ध का था।

 

 

एंबुलेंस चालक ने पहले भरमोटी में तथा बाद में करौर क्षैत्र में शव पहुंचाया और वापिस हमीरपुर जाकर मण पंचायत के मृतक का शव लेकर आया।

 

 

इस दौरान मण में अंतिम संस्कार के लिए करीब 2 घंटे की देरी हुई। इस संबंध में एसडीएम विजय धीमान ने बताया कि तीनों शवों को संबंधित पंचायतों में पहुंचा कर कोविड-नियमों के तहत अंतिम संस्कार करवा दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...