हिमाचल में कर्फ्यू एंट्री के लिए ईपास की व्यवस्था सिर्फ दिखावा:राठौर

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में बाहर से आने वाले लोगों को कर्फ्यू के ई पास जारी करने की व्यवस्था को महज एक औपचारिकता बताते हुए कहा है कि बगैर किसी जांच पड़ताल के ई पास जारी करना प्रशासन व सरकार की कोरोना को लेकर अव्यवस्था को दर्शाता है।

उन्होंने मीडिया में जारी एक खुलासे में शिमला आनेवालो में ई पास में सीने अभिनेता अमिताभ बच्चन और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प जैसे बड़े नामों को भी बिना वेरीफाई किए कर्फ़्यू में ई पास जारी करने पर हैरानी जताई है।उन्होंने कहा है कि साफ है कि कोरोना कर्फ्यू के चलत प्रदेश सरकार की ई-पास व्यवस्था में बहुत खामियां है।

राठौर ने कहा बिना क्रॉस चेक किए अमिताभ बच्चन डोनाल्ड ट्रंप जैसे बड़े नामों के ई पास जारी करने पर मीडिया के रियलिटी चेक के खुलासे की सराहना करते हुए कहा की ईपास के अप्लाई होने से जनरेट होने तक सरकार की पूरी पोल खोल गई है।कोन आ रहा है,कहा से आ रहा है,ट्रेवल हिस्ट्री क्या है,सबकुछ अनदेखा किया जा रहा है।

राठौर ने कहा कि बिना वेरीफिकेशन के हिमाचल में एंट्री के लिए किसी को भी ई पास मोबाइल पर जारी करना बढ़ते कोरोना को लेकर प्रशासन का महज एक दिखावा साबित हो रहा है,जबकि आज कर्फ्यू का पहला ही दिन है।

राठौर ने इस बात पर हैरानी जताई है कि लगभग 15,000 से ज्यादा लोग ईपास के जरिए पिछले कुछ दिनों में अपने आप को रजिस्टर कर चुके है,ऐसे में कोरोना की बढ़ती चेन को तोड़ पाना सम्भव नही लगता।

रियलिटी चेक में क्रॉस वेरिफिकेशन जैसी कोई चीज़ नज़र नहीं आई ,एक ही मोबाइल नंबर एक ही आधार कार्ड पर किसी का भी नाम डालकर धड़ल्ले से जारी किए जा रहे हैं जो बहुत ही गम्भीर मसला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सुक्खू की बेरोजगारों को सौगात: हिमाचल में भरे जाएंगे पंचायत सचिवों के पद,ई-टैक्सी पर 50% अनुदान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...

Himachal Budget 2026: किसान आयोग का होगा गठन, हल्दी का समर्थन मूल्य 150 रुपए करने का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को उनकी...

सुक्खू सरकार की पर्यटन क्षेत्र को लेकर बड़ी घोषणाएं, जानें नया मास्टरप्लान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के वित्तीय भविष्य के लिए आज...