हिमाचल में ऑनलाइन फ्रॉड पर शिकंजा कसेंगे दमदार IPS रोहित मालपानी…साइबर क्राइम का अतिरिक्त भार

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में अहम बदलाव करते हुए जुन्गा प्रथम बटालियन के कमांडेंट रोहित मालपानी, आईपीएस (बैच 2012) को पुलिस अधीक्षक (साइबर क्राइम) शिमला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

गृह विभाग की ओर से गुरुवार को जारी अधिसूचना के अनुसार यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे और आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे।

इससे पहले साइबर क्राइम शाखा का कार्यभार एएसपी दिनेश शर्मा के पास था, जिन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी। अब यह जिम्मेदारी मालपानी को सौंपी गई है। गृह विभाग ने कहा है कि यह निर्णय सार्वजनिक हित में लिया गया है।

साइबर अपराधों में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए यह जिम्मेदारी बेहद अहम मानी जा रही है। प्रदेश में ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग और डेटा चोरी जैसे मामले तेजी से बढ़े हैं।

ऐसे में अनुभवी अधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंपकर सरकार ने इस शाखा को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

रोहित मालपानी प्रदेश पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं और सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। अब उनसे उम्मीद है कि वे साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ आम जनता को जागरूक करने पर भी विशेष ध्यान देंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में हिमाचल पुलिस ने साइबर फ्रॉड से जुड़े कई मामलों में कार्रवाई कर लाखों रुपये ठगी के शिकार लोगों को लौटाए हैं।

रोहित मालपानी के नेतृत्व में साइबर क्राइम शाखा के और अधिक सक्रिय व सशक्त होने की संभावना जताई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...