हिमाचल में एक जनवरी को किशोरों के लिए आएगी 2.80 लाख कोविड डोज

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में 15 से 18 साल आयु वर्ग तक के किशोरों को जनवरी में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगेगी। सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के लिए लक्ष्य तय कर दिया है। प्रदेश में इनकी संख्या 4.5 लाख है। इसमें से ज्यादातर किशोर स्कूलों में पढ़ रहे हैं। प्रदेश में तीन जनवरी से सुबह 9:00 बजे से किशोरों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगना शुरू हो जाएगी।

एक जनवरी को हिमाचल को केंद्र सरकार से पहले चरण की 2.80 लाख कोविड डोज मिलेंगी। केंद्र ने हिमाचल को इस बारे सूचित कर दिया है। इसके बाद फेज वाइज वैक्सीन आती रहेगी। सूबे में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को 10 जनवरी से बूस्टर डोज लगनी है।

स्वास्थ्य विभाग के पास बूस्टर डोज उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बुधवार को वैक्सीन की तैयारियों को लेकर स्टेट टास्क फ ोर्स के साथ बैठक की। अब बुधवार को स्वास्थ्य सचिव जिला उपायुक्तों और सीएमओ के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे। उच्च शिक्षा निदेशक भी इस बैठक में भाग लेंगे। स्वास्थ्य सचिव अवस्थी ने कहा कि वैक्सीनेशन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 3 जनवरी से वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।

बढ़ सकते हैं कोरोना के मामले

बीते सोमवार को मंडी में पीएम मोदी की जनसभा में उमड़े लोगों के हुजूम के चलते प्रदेश में कोरोना के मामलों में इजाफा होने की आशंका है। सरकार ने इसको लेकर अलर्ट किया है। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में सैंपल लेने की संख्या बढ़ाई जाए। खासकर जिला मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और कुल्लू में ज्यादा फोकस करने को कहा गया है। इन जिलों से सबसे ज्यादा लोग मंडी जनसभा में पहुंचे थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...