
शिमला – नितिश पठानियां
हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने रिटायरमेंट के बाद एक्सटेंशन और रि-इंप्लॉयमेंट पाकर नौकरी करने वाले तीन अधिकारियों को टर्मिनेट कर दिया है।
पूर्व भाजपा सरकार ने एक अधिकारी को एक्सटेंशन और दो को रि-इंप्लॉयमेंट दी थी। मुख्य सचिव की ओर से वीरवार को उन्हें टर्मिनेट करने की अधिसूचना जारी हुई है।
अधिसूचना के मुताबिक कार्मिक विभाग ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (वास्तुकार) सेंट्रल जोन नंद लाल के सेवा विस्तार को समाप्त कर दिया है।
इसके अलावा राज्य सचिवालय सेवाओं से सेवानिवृत्त दो अधिकारियों रामकृष्ण वर्मा और दीवान नेगी के पुनर्राेजगार को भी समाप्त कर दिया है।
दरअसल पूर्व भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रधान निजी सचिव दीवान नेगी को 30 सितंबर 2023 तक और वरिष्ठ विशेष निजी सचिव रामकृष्ण वर्मा को 31 जून 2023 तक पुनर्राेजगार दिया था।
बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद पूर्व भाजपा सरकार के समय दिए गए सेवा विस्तार और पुनः रोजगार को खत्म करने के आदेश दिए थे।
