
शिमला – नितिश पठानियां
हिमाचल प्रदेश आयुष विभाग ने बैच आधार पर 30 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों के पदों को भरने के लिए 17 सितंबर तक के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों को अनुबंध आधार पर भरा जाएगा। आवेदन केवल बोनाफाइड हिमाचली ही कर सकते हैं।
पहली जनवरी, 2022 को अभ्यर्थी की आयु 45 वर्ष या इससे कम होनी चाहिए। बोनाफाइड हिमाचली न होने पर आवेदन को रद कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी का नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए। आयुर्वेदिक व यूनानी चिकित्सा बोर्ड के पास भी पंजीकरण होना चाहिए।
इन पदों के लिए जो योग्यता निर्धारित है, उसमें मान्यता प्राप्त संस्थान से पांच वर्ष की आयुर्वेदिक डिग्री और इंटरनशिप की होनी चाहिए। प्रदेश में जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों में सेवा प्रदान करनी होंगी।
पदों को ब्यौरा
- पूर्व सैनिकों के आश्रित के 24 पद
- अनुसूचित जाति भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित चार पद
- ओबीसी, पूर्व सैनिकों के आश्रित के नौ पद
साक्षात्कार की तिथि बाद में बताई जाएगी : निदेशक
निदेशक आयुष विभाग विनय सिंह ने कहा आयुष विभाग में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों के 30 पदों को भरा जा रहा है। इस संबंध में साक्षात्कार की तिथि बाद में बताई जाएगी।
