हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 780 पदों का रिजल्ट घोषित, 1849 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 780 पदों का टीबीटी रिजल्ट घोषित किया, 1849 उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित, प्रक्रिया 6 नवंबर से होगी शुरू, रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध।

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्वास्थ्य शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 780 पदों को पोस्ट कोड-26044 के अंतर्गत फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए आयोजित टैबलेट बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (टीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए 11,415 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 9983 उम्मीदवारों ने टीबीटी परीक्षा दी थी।

इस परीक्षा में उत्तीर्ण 1849 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है, जोकि 6 नवंबर से आरंभ कर दी जाएगी। इसका शेड्यूल अलग से निर्धारित किया जाएगा और इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर दी जाएगी।

उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डाउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।

सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 633 TGT बने हेडमास्टर, हाई स्कूलों में मिली तैनाती, ज्वाइनिंग की समयसीमा तय

हिमाचल प्रदेश में 633 टीजीटी शिक्षकों को हेडमास्टर पद...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों को 17.85 करोड़ की सौगात, CM सुक्खू ने बांटे चेक

हिमाचल प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

हिमाचल में 24 स्कूल प्रिंसिपलों के एक साथ तबादले, जानिए किसे मिला कौन सा स्टेशन

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने 24 स्कूल प्रिंसिपलों...