हिमाचल में अमीरों की शाम_सुबह शहर की सड़कें गंदगी के नाम

--Advertisement--

Image

ब्यूरो रिपोर्ट 

एक वक्त था, जब हिमाचल का ऐतिहासिक शहर नाहन देश भर में स्वच्छता को लेकर अलग पहचान रखता था। मौजूदा में अक्सर ही आप सड़कों के किनारे गंदगी के ढेर देखते हैं। लेकिन इस बार शाही महल के सामने ‘शाही गंदगी’ का मंजर देखने को मिला।

बुधवार सुबह हर किसी की नजर इस कूड़े के ढ़ेर पर ठिठक रही थी। वजह थी, बेशकीमती शराब पीने वालों ने खाली बोतलों को सरेआम ही सड़क के किनारे ठिकाने लगाया था।

एक-दो भी नहीं, बल्कि स्काॅटलैंड में बनी स्काॅच के अलावा ‘ब्लैक डाॅग’ जैसी महंगी शराब की बोतलें ढेर में मौजूद थी।

हालांकि, इसकी भनक लगते ही नगर परिषद के सफाई कर्मचारी ने मौके पर पहुंचकर जगह को क्लीन कर दिया, लेकिन महंगी शराब की खाली बोतलों ने उन लोगों पर करारा कटाक्ष किया है, जो महंगी दारू पार्टी करने के बाद इस बात का ख्याल नहीं रखते कि कूड़ा कहां फैंका जाना है।

इसी जगह से स्कूली बच्चे भी क्राॅस करते हैं। काफी हद तक ये भी तय माना जा रहा है कि इस तरीके से कूड़े के ढ़ेर लगाने वाले रसूखदार होंगे

लिहाजा नगर परिषद भी उन्हें बख्श सकती है। पहले ही महलात वाहनों की अव्यवस्था के लिए बदनाम है। अब गंदगी के ढे़र भी राहगीरों को चिढ़ाने लगे हैं।

शराब की बोतलों के साथ अनाज की रोटियां भी नजर आई। अनाज का अनादर हरेक धर्म में अनुचित माना जाता है।

महलात की हालत ये है कि इस जगह पर एंबूलेंस लाने से भी ड्राइवर कतराते हैं। केवल जमावड़ा लोडिंग व अनलोडिंग का भी होता है। अब महंगी शराब की बोतलें भी सरेआम फैंकी जाने लगी हैं।

ये आम रास्ता है, इस जगह पर लोगों की आवाजाही काफी रहती है। लिहाजा, महंगी शराब की बोतलों का ढ़ेर बुधवार सुबह खासी चर्चा का विषय बना हुआ था।

उधर, नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर सुलेमान ने कहा कि इस तरह से गंदगी फैलाने वालों के साक्ष्य मिले तो निश्चित तौर पर चालान किया जाएगा।

बता दें कि महलात पर गंदगी की वजह से एक आवारा बैल भी नियमित तौर पर इस जगह पर पहुंचता है, जो बेहद ही खतरनाक है।

सुबह की सैर करने जाने वाले बमुश्किल बैल को क्राॅस कर पाते हैं। इस जगह पर अगर गंदगी नहीं होगी तो बैल भी जमावड़ा नहीं लगाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...