हिमाचल बिग बाजार में 500 के पांच कंबल और 100 के मिल रहे चार फुट मैट

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां- राजीव जस्वाल

नगरोटा बगवां के हटवास में मेला मैदान में चल रहे व्यापार मेले में जमकर खरीददारी हो रही है। । हिमाचल बिग बाजार के बैनर तले आयोजित मेले को चार चांद लगाने देश भर के बड़े शहरों के नामी कारोबारियों ने अपनी दुकानें सजाई हैं।
कोशिश यह की गई है कि हैंडलूम का सारा सामान कंबल, पर्दे, बेड शीट, रजाई, हैंडीक्राफ्ट, हौजरी, क्रॉकरी, रेडीमेड, खिलौने, चप्पल, मनियारी, पर्स व सूट आदि एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो ।

पानीपत के कारोबारी मास्टर नरेश लोगों को 500 रुपए में पांच कंबल, 500 में ही पांच चद्दर और 100 रुपए में चार फुट मैट उपलब्ध करवा रहे हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नरेश का यह भी कहना है कि उनके द्वारा गर्म सामान पर बड़ी छूट भी दी जा रही है।

इतना ही नहीं, ग्राहकों के लिए राजस्थानी व्यंजनों के साथ कुल्लू के सिड्डू तथा मोमो के विशेष स्टाल उपलब्ध करवाए गए हैं, जबकि बच्चों के लिए मनोरंजन के साधन भी जुटाए गए हैं । बहरहाल लोगों में मेले को लेकर खूब उत्साह दिख रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...