हिमाचल फ़ास्ट एक्सप्रेस के मुख्य संपादक हरीश वर्मा को धमकी , आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

भाम्बला – नरेश कुमार

गत दिनों से हिमाचल फ़ास्ट एक्सप्रेस के मुख्य संपादक हरीश वर्मा अपने चैनल के माध्यम से लोगों नशे से दूर रहने पर भिन्न भिन्न प्रकार के कार्यक्रम, जागरूकता अभियान तथा लोगों के साक्षात्कार कर रहे थे।

इस मामले में हटली तथा सरकाघाट की पुलिस टीम इनका भरपूर सहयोग कर रही थीं। पर गत मंगलवार रात को उन्हें उन्हीं के गांव जमनौन पंचायत बल्द्वाडा निवासी प्यार चंद का धमकी भरा फोन और गाली गलौज का वाक्य घटित हुआ।

उस वक्त हरीश वर्मा चंडीगढ़ में अपने कार्यस्थल पर मौजूद थे कि रात को अचानक एक फोन काल आती है और उसमें प्यार चंद द्वारा उसके कर्तव्य के प्रति धमकीं तथा उनके माता पिता को गाली गलौज की जाती है।

तत्पश्चात हरीश वर्मा को यह बात सहन नहीं हुई तथा घर में बुढ़े मां बाप को अकेले देख फौरन चंडीगढ़ से हटली बल्द्वाडा स्थित पुलिस थाना के चल पड़े।

सुबह चार बजे वह हटली पुलिस थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज जो की संख्या 0042 आइपीसी की धारा 504 और 506 के तहत प्यार चंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।

इस घटना से सरकाघाट के पत्रकार काफ़ी आहत और निराश हैं। इस सारे वाक्या की जानकारी लिखित तौर पर एसडीएम सरकाघाट राहुल जैन को भी सौंपी गई ।

हरीश वर्मा ने एसडीएम सरकाघाट से कहा कि पत्रकारों के अभिव्यक्ति की आज़ादी पर कहीं बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है अगर अपराधी सरेआम पत्रकार को धमकी देते रहेंगे तो आगे समाज को खबरों के माध्यम से कौन जागरूक करेगा।

एसडीएम से विनम्र निवेदन किया कि इस तरह के व्यक्तियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करवाकर उन्हें सजा का प्रावधान किया जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति पत्रकारों के साथ इस तरह का व्यवहार करने से पहले सौ बार सोचे।

साथ ही इस तरह की गतिविधयों से मीडिया कर्मियों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।दोषियों पर कार्रवाई नहीं किया जाना उन्हें ‘दंड से मुक्ति‘ देने के समान है। सौ खून माफ? यानी हत्यारों को ‘इम्प्यूनिटी‘ मिल गई।

पत्रकारों को ख़तरा विभिन्न क़िस्म की ताक़तों से है। इनमें ड्रग माफिया, आतंकी समूह, जातीय शत्रु, उन्मादी और अराजक तत्व इत्यादि शामिल हैं।

एसडीएम सरकाघाट को ज्ञापन देते समय वरिष्ठ पत्रकार पवन प्रेमी, हरीश वर्मा, सुनील कुमार, अमित कुमार मौके पर मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...