हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ मन्त्री महोदया सरवीण चौधरी को करेगा सम्मानित

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

दिनांक 02 मई 2022 को शाहपुर मे आयोजित पेंशन सम्मान समारोह में जहाँ प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री माननीय जयराम ठाकुर व समारोह की अध्यक्षता करते हुए माननीय मन्त्री महोदया सरवीण चौधरी ने हिमाचल प्रदेश महासंघ काँगड़ा के आग्रह पर खण्ड रैत के शिक्षा विभाग को कई सौगातें दीं।

जिसमें, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वोह व रजोल में विज्ञान संकाय के विषय,

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरोह में वाणिज्य संकाय के विषय,

राजकीय प्राथमिक पाठशाला घटारड़ा को राजकीय माध्यमिक पाठशाला पर स्तरोन्नत करना,

धारकंडी में महाविद्यालय खोलने की घोषणा,

राजकीय उच्च पाठशाला प्रेई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर स्तरोन्नत करना,

शाहपुर में लाइब्रेरी खोलना इत्यादि।

जिससे छात्र हित एवं समाज हित निश्चित रूप से होगा। बच्चों को घर द्वार पर शिक्षा प्राप्त करने में आसानी होगी। शिक्षकों ने नए पद सृजित होंगे।

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ लगातार शासन व प्रशासन से छात्र हित एवं शिक्षक हित हेतु विभाग से संपर्क में रहते हुए कार्य कर रहा है।

इस सौगात हेतु हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ माननीय मुख्यमंत्री महोदय, मन्त्री सरवीण चौधरी महोदय, शिक्षा मन्त्री गोविंद ठाकुर, शिक्षा निदेशक उच्च एवं प्रारंभिक का सदैव आभारी रहेगा और जल्दी ही शाहपुर में हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ द्वारा स्थानीय मन्त्री सरवीण चौधरी व संघ प्रान्त अध्यक्ष पवन कुमार को कार्यक्रम कर सम्मानित करेगा।

संघ जिलाध्यक्ष काँगड़ा बलबीर सिंह समियाल ने मुख्यमंत्री महोदय, मंत्री महोदया, प्रांताध्यक्ष पवन कुमार, संगठन के प्रत्येक अधिकारी, कार्यकर्ता व सदस्य और प्रधानाचार्य, मुख्यध्यापक एवं अध्यापकों का धन्यवाद किया और कहा आगे भी छात्र हित एवं शिक्षक हित की बात को सरकार व शिक्षा विभाग के सम्मुख प्रमुख्ता से उठाता रहेगा।

धन्यवाद।

देशराज ठाकुर,जिला संगठन मन्त्री काँगड़ा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 10 को

हिमखबर डेस्क  एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड...

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...