
कांगड़ा – राजीव जसवाल
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीकॉम तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा के छात्राओं ने महाविद्यालय के नाम में चार चांद लगा दिए हैं ।
Ankitaबृहस्पतिवार को ही घोषित हुए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम में एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा की छात्रा अंकिता ने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । इसके साथ ही इशिता ने विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम में द्वितीय , चारु धीमान ने चतुर्थ और ईशा ने 10वाऺ स्थान प्राप्त किया ।
Ishaइन छात्राओं ने अपनी इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने गुरुजनों को दिया है ।
Charuमहाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने सभी छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा शिक्षा के क्षेत्र में वर्ष प्रतिवर्ष श्रेष्ठ से श्रेष्ठ उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है ।
Ishita