
कांगड़ा – राजीव जसवाल
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा ने आज यहां पत्रकार वार्ता कर कहा कि प्रदेश सरकार वेतन विसंगतियों को दूर करे अन्यथा कर्मचारियों को वेतन संशोधन का उचित लाभ नहीं मिलेगा। वहीं अगले वेतनमान संशोधन में हिमाचल का कर्मचारी पंजाब के कर्मचारी से बहुत पीछे रह
जाएंगे।
उन्होंने कहा कि 01.10.2012 से बढ़े हुए वेतन का लाभ उस पद पर दो साल का सेवाकाल पूरा कर प्रदान करने की शर्त गैर कानूनी है इसमें कर्मचारियों को पद्दोन्नति के लाभ से वंचित रखा गया है। बहुत से कर्मचारी इस दो वर्ष की शर्त के बीच ही सेवानिवृत्त हो गए हैं लेकिन उन्हें बढ़े हुए वेतन के लाभ के बिना ही सेवानिवृत्ति पर घर भेज दिया गया है।
उन्होंने पिछले दिनों अखबारों में छपी खबर का खंडन किया, जिसमें दो वर्ष के राइडर को हटाने की बात कही है और कहा इस खबर को तोड़मरोड़ कर पेश करने से कर्मचारियों में संशय पैदा हो गया है। जबकि दो वर्ष का राइडर ज्यों का त्यों है।
सरकार द्वारा पिछले दिनों जारी आदेश से मात्र उन कर्मचारियों को जिनके 2 वर्ष, अधिसूचना की दिनांक के बाद हो रहे है, को संशोधित वेतनमान को ऑप्ट करने का अवसर प्रदान किया गया है। इससे मात्र उन कर्मचारियों को लाभ होगा जिनकी विभागों में 2017-18 के बाद नियुक्तियां हुई है।
उन्होंने प्रदेश सरकार से वेतन संशोधन में चल रही सभी वेतन विसंगतियों को तुरंत दूर कर कर्मचारियों के वेतनमान को पंजाब में समकक्ष कर्मचारियों के बराबर लाने की मांग की है। अन्यथा प्रदेश सरकार को सरकार की नीतियों के विरुद्ध प्रदेश के लाखो बिजली विभाग के कर्मचारियों का भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
उन्होंने प्रदेश में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की बहाली व आउटसोर्स कर्मचारियों को स्थाई नीति बनाने की भी मांग की है। संसद में लाये जा रहे बिजली संशोधन बिल 2021 का विरोध कर इसे उपभोक्ता व कर्मचारी विरोधी बताया। उन्होंने बोर्ड प्रवन्धन से बिजली बोर्ड में वेतनमान से जुड़े सभी मसलों को हल करने की भी मांग की है।
उन्होंने कहा की बिजली बोर्ड के कर्मचारी जान जोखिम में रख कर प्रदेश में कठिन परिस्थितियों में दिन रात कठोर परिश्रम कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान कई कर्मचारी घायल व कुछ जान भी गवा चुके है। इस दौरान उन्होंने यूनियन की कांगड़ा इकाई के सम्मेलन को भी संबोधित किया।
ये रहे मोजुद
जिसमें यूनियन के पदाधिकारी कामेश्वर शर्मा, सुनिता, कपिल कुमार, कुलदीप चंद, विजय समलोती, पंकज कुमार और आशीष कुमार समेत कईं सदस्य उपस्थित रहे।
