हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के होटल मैनेजमेंट और मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग की फील्ड में रोजगार पाने के लिए कौशल विकास एवं रोजगार शिविर का प्रारम्भ

--Advertisement--

Image

काँगड़ा – राजीव जसवाल

हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के होटल मैनेजमेंट और मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग की फील्ड में रोजगार पाने के लिए कौशल विकास एवं रोजगार शिविर का प्रारम्भ आज डाका पलेरा एवं घालिया पंचायत से हुआ। जिसमे डाका पलेरा एवं घालिया पंचायत के लगभग 40 युवक युवतियों ने प्रतिभाग किया ।

इस अबसर पर उपस्थित अध्यक्ष जिला परिषद् रमेश बराड़ जी ने सभा को सम्भोधित करते हुए कहा की बेरोजगारी की बढ़ती समस्या का समाधान सिर्फ युवाओं के कौशल का विकास करके ही किया जा सकता है। इसलिए सभी युवाओं को सरकार के द्वारा दिया जा रहा होटल मैनेजमेंट एवं मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कपनियों के लिए निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार पाने का स्वर्ण अवसर है।

फोकल स्किल राज्य परियोजना समन्वयक अमित तिवारी ने वताया की 2021 तक भारत में लगभग 157 करोड़ मोबाइल इस्तेमाल हो रहे थे जबकि जनशंख्या 137 करोड़ के आस पास थी। अत इस क्षेत्र में रोजगार पाने के लिए अनंत अवसर उपलब्ध हैं, साथ ही युवा इस क्षेत्र में कुशल होकर स्वरोजगार भी अर्जित कर सकते है।

पलेरा पंचायत में आयोजित हुए इस शिविर में ग्राम प्रधान सतपाल एवं उपप्रधान सुरजीत सिंह ने इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए अपनी पंचायत के साथ साथ पास की पंचायतों डाका एवं घालिया पंचायतों को भी आमंत्रित किया। जिसमे लगभग 40 युवक युवतियों ने प्रतिभाग कर होटल मैनेजमेंट और मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग से संभंधित ट्रेनिंग कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण कराया।

फोकल स्किल के परामर्श समन्वयक अभय पटिआल ने शिक्षा एवं रूचि के आधार पर युवाओं को ट्रेनिंग कार्यक्रम का चयन करने के लिए मार्गदर्शित किया। इस अवसर पर कई लगभग 30 वर्ष की आयु से अधिक के युवा भी सम्मिलित हुए जो अभी तक बेरोजगार है।

उनमे से एक प्रतिभागी ने कौशल विकास निगम के इस प्रयास को उनके जैसे कई लोगों के भविष्य को सवारने के लिए आशा की किरण वताया। अंत में राजेश पर्याल ने सम्मिलित होने वाली सभी पंचायतों के प्रतिनिधि एवं आगन्तुओं का आभार व्यक्त किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर अमित तिवारी, अभय पटिआल, राजेश पर्याल, वैभव तिवारी ,मनीत डोगरा एवं पंचायत के वार्ड पंच सोनिया, देवी दास ,ममता देवी, अनीता देवी, राजेश कुमार, राम चंद्र आदि उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...