
एक अपील से मिली 14 लाख रुपये की मदद
ज्वाली – अनिल छांगु
सोशल मीडिया पर अपील और लोगों की दरियादिली से अब हिमाचल पुलिस के जवान का इलाज हो सकेगा. 26 साल के जवान के इलाज लिए चंद घंटों में 14 लाख रुपये की राशि लोगों ने दान की है. 26 साल के शुभम के इलाज के लिए 8 लाख रुपये की दरकार थी, क्योंकि उसकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं.
जानकारी के अनुसार, शुभम कांगड़ा जिले के ज्वाली के सुंघाल गांव का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि 26 वर्षीय बेटे की जान बचाने के लिए मां ने एक किडनी देने का फैसला लिया है.
दरअसल, गरीब परिवार से संबंध रखने वाले शुभम की 45 वर्षीय मां संतोष किडनी देने के लिए तैयार तो हो गई है, लेकिन उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं है.
शुभम के परिवार में माता-पिता के अलाव दो और भाई हैं और बड़ा भाई टेस्ट की तैयारी कर रहा है, जबकि छोटा भाई फर्स्ट ईयर में पढ़ता है. नौकरी लगाने के बाद शुभम परिवार का सहारा है.
शुभम को सितंबर 2022 में दोनों किडनी ख़राब होने का पता चला. ट्रांसप्लांट करवाने के लिए लगभग 8 लाख रुपये की दरकार है. शुभम ने 2015 में बतौर कांस्टेबल हिमाचल पुलिस ज्वान की थी. मौजूदा समय में वह सेकंड आईआरबीएन बटालियन सकोह में तैनात है.
मनोज ठाकुर और अजय की अपील लाई रंग
मंडी पुलिस के चर्चित हेड कॉन्सटेबल मनोज ठाकुर और हिमाचल के स्टार कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर ने शुभम की मदद के लिए सोशल मीडिया के जरिये अपील की थी. इन दोनों की अपील का यह असर हुआ कि शुभम की मदद के लिए 14 लाख रुपये एकत्र हो गए.
बताया जा रहा है कि शुभम का किडनी ट्रांसप्लांट मोहाली के मैक्स अस्पताल में होगी. फिलहाल, अब मनोज ठाकुर ने लोगों का आभार जताया औऱ साथ ही अब दान ना देने की भी अपील की है.
