हिमाचल: दंपति की लड़ाई में पति की मौत; नावती गांव में पेश आया वाकया, पत्नी ने फोन कर बुलाई पुलिस

--Advertisement--

दंपति की लड़ाई में पति की मौत; परवाणू के नावती गांव में पेश आया वाकया, पत्नी ने फोन कर बुलाई पुलिस

सोलन – रजनीश ठाकुर

पुलिस थाना कसौली में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सहायक उपनिरीक्षक बलबीर सिंह प्रभारी पुलिस चौकी गढख़ल ने बताया कि गुरुवार रात 12:36 पर थाना कसौली में एक फोन आया।

नावती गांव की महिला ने बताया कि उसका व उसके पति का आपस में झगड़ा हो गया है। इस दौरान धक्का लगने से उसका पति नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर पर गहरी चोट आई है।

सूचना मिलते ही जांच के लिए उपनिरीक्षक व थाना प्रभारी यशपाल कसौली गांव नावती पहुंचे, तो घर के नजदीक महिला सडक़ पर खड़ी थी। पुलिस उसे साथ लेकर घर पहुंची।

पुलिस के बुलाने पर ग्राम पंचायत कोट की वार्ड पंच रीना देवी भी अपने पति के साथ मौके पर पहुंच गई। वार्ड पंच की मौजूदगी में महिला ने कमरे के अंदर बेड पर बेसुध पड़े पति को दिखाया। पुलिस ने जब छानबीन की तो पाया कि मृतक मनी राम के सिर, माथे, नाक, कान व गले पर तेजधार हथियार के चोट के निशान पाए गए।

पुलिस द्वारा मुआयना करने पर उसके गुप्तांग के आसपास नीले निशान और पेंट में भी खून के निशान पाए गए। जिससे साफ प्रतीत होता है कि मनि राम की मौत ज्यादा खून बहने की वजह से हुई है।

डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने बताया कि पति-पत्नी की लड़ाई में हत्या का मामला आया है, जिसकी छानबीन की जा रही है। आरोपी महिला फिलहाल पुलिस हिरासत में है। प्रदेश में आए दिन बढ़ रही आपराधिक वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। दंपति की लड़ाई में पति की मौत पर पुलिस हर पहलू की बारीकि से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...