हिमाचल: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, स्‍कूल के सारे बच्‍चे अध्‍यापक के पक्ष में पहुंचे पुलिस चौकी

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

पुलिस थाना क्षेत्र गगरेट के तहत एक स्कूल अध्यापक के खिलाफ स्कूल की छात्रा ने छेड़छाड़ और अश्लील बातें करने का आरोप लगाया है। छात्रा की माता की शिकायत के आधार पर स्कूल अध्यापक के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है।

लेकिन इसी मामले में स्कूल के 100 से ज्यादा बच्चे दौलतपुर पुलिस चौकी पहुंचे और अध्यापक के पक्ष में सुनवाई की अपील की है। कुछ देर बाद ही स्‍कूल के अध्यापक भी पुलिस चौकी में पहुंच गए और बच्चों को बहला कर वहां से स्कूल ले गए।

बच्चे स्कूल तो आ गए लेकिन क्लास लगाने से साफ मना कर दिया और कहा कि अध्यापक बेकसूर है अब स्थानीय लोग भी इस मामले में अध्यापक के साथ हो गए हैं और अध्यापक के पक्ष में बयान दे रहे हैं।

उसी गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि जिस छात्रा ने अध्यापक पर ऐसा आरोप लगाया है वो स्कूल नहीं आ रही थी, इसलिए अध्यापक ने उसके घर पर फोन किया कि बेटी को स्कूल भेजों, बाद में जब फेल हो जाएगी तो आप लोग हमें शिकायत करेंगे। बस इतनी बात का इतना बड़ा वबाल बना दिया गया।

एसपी ऊना ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सभी पक्षों व तथ्यों को खंगाला जा रहा है, आरोपित अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनाली ट्रिप का खौफनाक अंत: दोस्तों के साथ घूमने गए पंजाब की युवक की मौत

हिमखबर डेस्क  लुधियाना के एक युवक की मनाली यात्रा के...

एचपीयू व कालेजों में अब विद्यार्थियों को देनी होगी बढ़ी हुई परीक्षा फीस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) सहित संबद्धता प्राप्त कालेजों...