हिमाचल: गांव जाओं आरन में भड़की आग, तीन मकानों के 20 कमरे जलकर खाक

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्‍लू के एक बार फ‍िर बड़ा अग्निकांड हुआ है। आनी खंड की कोहिला पंचायत के दूरदराज गांव जाओं आरन में शनिवार सुबह भयानक आग भड़क गई। आग में तीन मकान जलकर राख हुए हैं।

आग में करीब 20 कमरे आग की भेंट चढ़े हैं और मकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। लकड़ी के मकान होने के कारण आग एकाएक प्रचंड हो गई।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे के आसपास एक मकान से आग भड़कनी शुरू हुई और देखते ही देखते साथ लगते बाकी मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी के अनुसार जाओं आरन गांव के दासु राम, राजू राम और चमन लाल के तीन दो-दो मंजिला मकानों के करीब 20 कमरे इस आग की भेंट चढ़ गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही आनी से फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके की ओर रवाना हो गई। लेकिन गांव तक सड़क न होने के कारण गाड़ी आगे न जा सकी। जबकि प्रशासन की टीम भी मौके की ओर रवाना हो गई।

आग की सूचना मिलने के बाद विधायक किशोरी लाल सागर भी मौके की ओर रवाना हो गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...