हिमाचल: खाकी ने 48 घंटों में नोएडा से दबोचा हत्यारा

--Advertisement--

हिमाचल: खाकी ने 48 घंटों में नोएडा से दबोचा हत्यारा

व्यूरो रिपोर्ट

बड़सर उपमंडल के अंतर्गत दानदडू पंचायत के कसवाड गांव में पिछले काफी वर्षो से रह रहे एक प्रवासी राजबीर की हत्या के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के अंदर आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

बताते चलें कि 16 जून को राज कुमार ने भाई राजबीर की गुमशुदगी की रिपोर्ट बड़सर थाना में दर्ज करवाई थी। 17 जून को बड़सर पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति की तलाश शुरू की। पुलिस टीम को कसवाड गांव के छूछबीं नाले के समीप राजबीर की क्षत-विक्षित लाश बरामद की।

मामले की संगीनता को मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने तुरंत निरीक्षक योग राज चंदेल की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया और आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बाहरी राज्यों में रवाना किया। विशेष टीम ने आरोपी की तलाश के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में दबिश दी।

आखिरकार आरोपी व्यक्ति सुनील कुमार निवासी गांब छाबड़ी जिला संभल उत्तर प्रदेश को नोएडा (दिल्ली) से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर हत्यारे को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। एसपी डॉ आकृति शर्मा ने मामले की पुष्टि है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...