हिमाचल कैबिनेट : SMC शिक्षकों को तोहफा, पंचायत चौकीदार बनेंगे दिहाड़ीदार, पढ़े कैबिनेट के अहम फैसले

--Advertisement--

Image

शिमला, 15 सितंबर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में तैनात एसएमसी शिक्षकों को चुनावों से पहले सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। SMC शिक्षकों को अब हर महीने एक कैजुअल लीव मिलेगी। कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

SMC शिक्षक लंबे समय से अपने लिए स्थाई नीति बनाने व राहत की मांग कर रहे थे। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 2,555 शिक्षकों को फायदा होगा।  वहीं  SMC पर  तैनात महिला शिक्षकों को  6 माह का मातृत्व अवकाश देने को भी मंजूरी प्रदान की है।

कैबिनेट में हिमाचल की पंचायतों में तैनात चौकीदार को दिहाड़ी दार बनाने का भी निर्णय लिया गया है। पंचायतों में पिछले 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके पंचायत चौकीदारों को दिहाड़ीदार बनाया जायेगा।

हिमाचल की पंचायतों में 3000 से अधिक पंचायत चौकीदार लगाए हैं, जिनको अभी तक अढाई से तीन हज़ार का मानदेय दिया जा रहा है।

कैबिनेट में भीम राव अम्बेडकर के नाम से जिला पुस्तकालयों के नाम रखने को मंजूरी दी गई ह। शिमला के सुन्नी में SDM कार्यालय भी खोलने को मंजूरी दी गई है।

सबसे अहम फैसला प्रदेश में एनटीटी भर्ती को लेकर है, जिसकी प्रक्रिया को अक्तूबर में हर हाल में शुरू किया जा रहा है। प्रदेश में

एनटीटी के कुल 4475 पद भरे जाने हैं, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। साथ ही इनकी सैलरी भी फिक्स कर दी है। एनटीटी को प्रतिमाह 10,800 रुपए वेतन दिया जाएगा।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 सितंबर को मंडी के पडडल मैदान में होने वाली रैली को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा हुई है और फैसला लिया गया है कि रैली के दृष्टिगत आगामी 22 सितंबर को फिर से मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...