
बद्दी/नालागढ़ – रजनीश ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नालागढ़ कोर्ट परिसर में फायरिंग मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. बंबीहा ग्रुप के शार्प शूटर सन्नी को छुड़वाने आए आरोपियों को लेकर में दिल्ली की स्पेशल सेल ने बड़ा खुलासा किया है. कुल 6 गैंगस्टर गिरफ्तार किए गए हैं. सभी बमबीहा गैंग से जुड़े है, जिनके नाम, वकील,विककी, प्ररगट,गुर्जट हैं और दो अन्य है.
जानकारी के अनुसार, पकड़े गए गैंगस्टर पँजाब और हरियाणा के रहने वाले हैं, जिन्हें दिल्ली, चंडीगढ़, पँजाब से गिरफ्तार किया गया हैं सूत्रों की मानें, तो पाकिस्तान और यूरोप से रची गई साजिश के गुर्गे CCTV में कैद हुए हैं.
दो बाइक पर आए चार शूटर्स ने कोर्ट परिसर के बाहर रैकी की थी और फिर शूट आउट को अंजाम दिया था. फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए थे.
पकड़े गए सभी चार शूटर्स पटियाला से फोन पर बात कर रहे थे और लकी रिन्दा के सम्पर्क में थे. दलपीत बाबा एक रिन्दा का करीबी नांदेड जेल में बन्द है और यह सीधे तौर पर रिन्दा से जुड़ा है. सभी 6 शूटर्स इससे भी जुड़े है.
जांच में यह भी पता चला है कि फायरिंग के बाद एक आरोपी प्रकट सिंह मोगा पहुंचा था और डिग्री कॉलेज में सरकारी चपरासी हरजिंदर सिंह और राहुल दोनों ने उसे पनाह दी थी. पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया है.
सरकारी चपरासी हरजिंदर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर काफी समय से एक फ्रेंड जस्सू के कहने पर प्रकट सिंह को 30 अगस्त को पनाह दी थी,उस समय आरोपी प्रकट सिंह के पास पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक बाइक थी, जिसको पुलिस ने रिकवर कर लिया है.
क्या है मामला
गौरतलब है कि 29 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ कोर्ट से विक्की मिददुखेड़ा हत्याकांड के एक मुख्य आरोपी शूटर्स सन्नी उर्फ लेफ्टी को कोर्ट परिसर के बाहर से छुड़ाने के लिए बमबीहा गैंग के गैंगस्टरों ने फायरिंग की थी, पर वो सन्नी को छुड़ाने में कामयाब नहीं हो पाए थे. गोलियां चलाने के बाद आरोपी मौके से भाग गए थे.
