हिमाचल के तेजतर्रार मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बेटे को सौंपी विरासत तो बेटी ने छोड़ी BJP

--Advertisement--

Image

शिमला, 19 अक्तूबर – नितिश पठानियां 

राजनीति के बारे में अंग्रेजी की एक कहावत है कि “पॉलिटिक्स इज द डर्टी गेम, प्लेयड बॉय डर्टी पीप्लस, फॉर डर्टी मीन्स”।

वर्तमान राजनीति ने बड़े-बड़े परिवारों के बीच इतना वैमनस्य पैदा कर दिया है कि रिश्ते जीते-जी तार-तार हो रहे हैं।

चाहे गांधी परिवार हो, सिंधिया हो या पासवान परिवार, राष्ट्रीय पटल पर इन तमाम उदाहरणों के अलावा पड़ोसी राज्यों हरियाणा में चौटाला परिवार, पंजाब में बादल परिवार व यूपी का यादव परिवार अपने राजनीतिक हितों के लिए बिखराव के रास्ते पर चला है।

राजनीतिक स्तर इतना गिर चुका है कि आपसी छींटाकशी के अलावा मामले कोर्ट कचहरी तक जा पहुंचे। हिमाचल में कई मामले पहले भी घटित हुए लेकिन ताजा मामला बेहद संवेदनशील है।

हिमाचल में संयुक्त परिवार प्रणाली की अहमियत किसी से छिपी नहीं है। मगर यहां किस्सा एक ऐसी सगी बहन का है, जिसकी चित्कार से आप दंग हो जाएंगे।

मामला मंडी के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र का है। यहां एक शक्तिशाली मंत्री, जो वर्षों से विभिन्न चुनाव चिन्हों पर जीतकर विधानसभा पहुंचे, उनकी राजनीतिक विरासत सौंपने को लेकर मामला इतना बिगड़ा कि बेटी को सोशल मीडिया पर आकर अपने हक़ की लड़ाई की दुहाई देनी पड़ी।

दरअसल, भाजपा के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने अपनी जगह अपने पुत्र रजत ठाकुर को धर्मपुर से भाजपा का टिकट दिलवाया, जो उनकी पुत्री को वंदना गुलेरिया को नागवार गुजरा।

उन्होंने फेसबुक पेज पर आकर पार्टी से इस्तीफे का ऐलान कर दिया। साथ ही कैप्शन में लिखा कि “परिवारवाद में हर बार बेटियों की ही बलि क्यों ली जाती है”।

वंदना गुलेरिया ने अपनी इस पोस्ट में न केवल परिवारवाद का उल्लेख कर दिया, बल्कि हमारे सामाजिक परिवेश में पुत्र को अपनी विरासत का हक़दार बनाकर बेटियों के प्रति नजरिए का भी उल्लेख कर दिया।

उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस्तीफे की कॉपी भी पोस्ट की। उन्होंने प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा को दो लाइन के इस्तीफे में अपने दर्जनों साथियों के साथ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के महामंत्री पद से इस्तीफे का भी ऐलान किया।

हिमाचल के इतिहास में शायद यह पहला राजनीतिक विरासत को लेकर द्वन्द का मामला सामने आया है। इस्तीफे के साथ दो दर्जन के करीब धर्मपुर भाजपा महिला मोर्चा मंडल की सदस्यों के हस्ताक्षर भी हैं।

भले ही बाद में किसी तरीके से परिवार में एकता हो जाए, मगर राजनीतिक महत्वाकांक्षा से खूनी रिश्तों में आई दरार शायद ही कभी मिट पाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...