
चुराह – धर्म नेगी
हिमाचल के चंबा जिले में रविबार बीती रात को बारिश का ऐसा प्रकोप दिखाई दिया कि कई गाड़िया बारिश के पानी में और मलबे की चपेट में आ गईं तो कई सूख चुके नाले कहर बनकर लोगों के घरों में टूट पड़े. पिछली रात को हुई तेज बारिश ने कई के घर छीन लिए तो कइयों के रोजगार कई सड़के अबरुद्ध हो गई तो कइयों के की फैसले पानी की चपेट में आके जमीदोज हो गई.
ऐसा भयानक मंजर 70 साल बाद चुराह में जगह जगह में देखने को मिला है. प्रशाशन व आम जनता भी क्या करें क्योंकि मालिक के आगे किसी की नहीं चलती. चंबा से तीसा मेन मार्ग जगह जगह पर बंद है. जैसे कंदला नाला वह रखालू नाला चांजू नाला काफी उफान पर है हिमाचल प्रदेश में मानसूनी वर्षा से तबाही जारी है। बारिश की वजह से घरों और सड़कों को भारी नुकसान हो रहा है।
मौसम विभाग ने प्रदेश भर में 10 अगस्त तक मौसम के खराब रहने की संभावना जताई है। इस दौरान मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को नदी-नालों से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी है।
