हिमाचल के घुमारवीं में कुत्ते का आतंक, 28 लोगों को काटा, शहर में मचा हड़कंप

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक आवारा कुत्ते ने आंतक मचाया है। जिला बिलासपुर के घुमारवीं शहर में एक कुत्ते ने 28 लोगों को काट लिया। सभी घायलों का घुमारवीं अस्पताल में उपचार जारी है। घायलों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद से शहर में खौफ का आलम है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर एक भूरे रंग के कुत्ते ने लोगों को काटना शुरू कर दिया। इस दौरान शहर के गांधी चौक और एसबीआई के सामने और अन्य स्थानों पर कुत्ते ने एक के बाद एक, 28 लोगों को निशाना बनाया। कुत्ते के आतंक से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। सभी घायलों को नागरिक अस्पताल घुमारवीं में प्राथमिक इलाज के दौरान वैक्सीन लगाई गई।

उपखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष शर्मा के बोल

उपखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष शर्मा ने मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि कुत्ते के हमले में घायल लोगों को स्वास्थ्य विभाग निशुल्क वैक्सीन और दवाइयां प्रदान कर रहा है। उधर, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कुछ दिनों से कुत्ते के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ गई हैं। आए दिन लोग रेबीज की वैक्सीन के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले भी घुमारवीं और आसपास के क्षेत्र में लावारिस कुत्ते  लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। लावारिस कुत्तों के हमले से लोग अपने बच्चों को अकेले घर से बाहर निकलना किसी बड़े खतरे से कम नहीं है।

विभाग की टीम ने कुत्ते को पकड़ा

उधर,  मामले की सूचना मिलने के बाद पशुपालन विभाग की टीम ने कुत्ते को काबू कर लिया है। नगर परिषद घुमारवीं की अध्यक्ष रीता सहगल ने बताया कि नगर परिषद के कर्मचारियों ने पशुपालन विभाग की टीम का से सहयोग कर कुत्ते पर काबू पा लिया है।

रीता सहगल ने प्रशासन से मांग की है कि समय रहते इन लावारिस कुत्तों पर काबू पाया जाए। घायल युवक के पिता ने बताया कि उनका बेटा काम से लौट रहा था तो उसने अपनी स्कूटी जैसे ही खड़ी की, कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। अब उसका इलाज चल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...