हिमाचल की धरती पर शतरंज की बिसात का “विश्व रिकॉर्ड”, तीन दिन तक खेलते रहे खिलाडी

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के 6 शतरंज खिलाड़ियों ने विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। चार खिलाड़ियों ने 11 से 14 जून तक 72 घंटे तीन मिनट तक चैस खेली जबकि दो खिलाड़ियों ने 63 घंटे छह मिनट तक शतरंज खेल कर नया वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है।

हिमाचल शतरंज संघ ने ठियोग में वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स लंदन के लिए यह प्रतियोगिता करवाई। संघ अपनी कोशिश में सफल हुआ है।

संघ के कार्यकारी अधिकारी रोमित वर्मा के मुताबिक ठियोग के “शिमला हिल्स होटल इंटरनेशनल” में ब्लिट्ज़ प्रारूप में रोहड़ के हितेश आजाद और ठियोग के संजीव वेक्टा ने 72 घंटे तीन मिनट तक 424 गेम खेलकर रिकार्ड बनाया है।

इतने ही समय में विक्की आजाद और अनिल शोष्टा ने रैपिड प्रारूप में 187 गेम खेलीं। ठियोग के अक्षय शोष्टा और शिमला के दलीप सिंह ने बुलेट प्रारूप में 63 घंटे छह मिनट में 663 गेम लगातार खेलीं।

रिकॉर्ड बनाने की कोशिश के दौरान आधिकारिक रूप से वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स लंदन के अधिकारी जसवीर सिंह भी मौजूद रहे। ये रिकार्ड खेल के तीन विभिन्न आयाम बुलेट, ब्लिट्ज़ और रैपिड फार्मेट में बनाया गया। विश्व में पहली बार शतरंज की तीन श्रेणियों के तहत यह रिकॉर्ड बनाया गया।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मानदंडों और नियमों का अनुपालन भी किया गया।

इस आयोजन में ब्लिट्ज और रैपिड श्रेणियों का प्रसारण लाइव भी किया गया। संघ ने बताया कि खिलाड़ियों द्वारा खेली गई हरेक गेम व चाल का रिकॉर्ड और प्रसारण डिजिटल बोर्ड के माध्यम से किया गया।

आयोजन की निरंतर वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन के प्रतिनिधि जसवीर सिंह ने मौके पर ही रिकॉर्ड का प्रोविजनल प्रमाण पत्र जारी कर दिया।

हिमाचल प्रदेश शतरंज संघ के पदाधिकारी संजीव ठाकुर, सीता राम शर्मा, रोशन जसवाल, एनएस गुलेरिया, सुनील ग्रोवर के अतिरिक्त सुनील अत्री, रमेश खाची व जगदीश बाली, इत्यादि ने कहा कि इस उपलब्धि से हिमाचल का नाम शतरंज के अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर दर्ज हुआ है। आयोजन के दौरान चालीस वॉलिंटर भी तैनात किये गए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...