हिमाचल की चुनी गई स्टेट लेबल कबड्डी टीम का विरोध, सलेक्टर कमेटी पर सिफारशी खिलाड़ियों को टीम में जगह देने का आरोप 

--Advertisement--

हिमाचल की चुनी गई स्टेट लेबल कबड्डी टीम का विरोध, सलेक्टर कमेटी पर सिफारशी खिलाड़ियों को टीम में जगह देने का आरोप, कबड्डी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को रखा गया टीम से बाहर, कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर ओर सलेक्टर कमेटी के लगे मुर्दाबाद के नारे, एसडीएम नालागढ़ को सौंपा ज्ञापन, स्टेट कबड्डी टीम को भंग करने की उठाई मांग।

बद्दी – रजनीश ठाकुर 

नेशनल के लिए चुनी गई हिमाचल प्रदेश की टीम को लेकर विवाद शुरू हो गया है। प्रदेश ओर देश को अव्वल दर्जे के कबड्डी खिलाड़ी देने वाले नालागढ़ हल्के में सलेक्ट की गई कबड्डी टीम की खिलाफत शुरू हो गई है।

खेल प्रेमियों का आरोप है के पिछले लंबे समय से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। जबकि सिफारिश खिलाड़ियों को टीम में जगह देकर मेहनती खिलाड़ियों का अपमान किया गया है।

खेल प्रेमियों ने सीधे सीधे सलेक्टर कमेटी पर आरोप लगाया के कमेटी ने सिफारशी खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है जो के सरासर प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों के साथ धोखा है।

इतना ही नहीं भारी संख्या में एकत्रित हुए खेल प्रेमियों ने एसडीएम नालागढ़ कार्यालय तक रोष रैली निकाली ओर सलेक्टर कमेटी तथा अर्जुन अवार्डी रहे कबड्डी प्लेयर व सलेक्टर कमेटी के अजय ठाकुर के मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

खेल प्रेमी निन्दू ठाकुर के बोल 

खेल प्रेमी निन्दू ठाकुर ने कहा के प्रदेश को चुनी गई स्टेट कबड्डी टीम में उन खिलाड़ियों को जगह दी गई है जिनका परफार्मेंस जीरो है। मेन टीम में 4-5 खिलाड़ी सिफारशी चुने गए हैं जो कभी टीम को जीत नहीं दिला सकते।

निन्दू ठाकुर ने कहा के पिछले 2 वर्षों से प्रदेश के लगभग सभी कबड्डी टूर्नामेंटों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 4-5 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया है जो के सरासर गलत ओर मेहनती खिलाड़ियों के साथ धोखा है।

उन्होंने सलेक्टर कमेटी ओर अजय ठाकुर पर सीधा सीधा आरोप लगाया के उन्होंने सिफारशी खिलाड़ियों का चयन टीम में किया।

इस दौरान खेल प्रेमियों ने एसडीएम नालागढ़ को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश सरकार व खेल मंत्रालय से मांग उठाई है के इस स्टेट लेबल कबड्डी टीम को भंग करके नए सिरे से टीम का चुनाव कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने व काबलियत रखने वाले खिलाड़ियों का चयन टीम में किया जाए।

अगर सरकार ने इस बाबत कोई निर्णय नहीं लिया तो लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...