कोटला – स्वयंम
लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल दुराना में आज हिंदी दिवस मनाया गया। नन्हे मुन्ने बाल कलाकारों ने हिन्दी कविताओं से स्कूल परिसर को हिन्दीमय कर दिया। साथ ही बच्चों ने हिन्दी लेखन मेंअपने जोहर दिखाते हुए सबका मन मोह लिया।
हिंदी सुलेख लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय कक्षा की अन्वेषा व दीवाँशी ने प्रथम स्थान हासिल किया। बहीं बड़े बच्चों ने मंगल पांडे के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर प्रार्थना सभा में सबको भारत माता की जय बोलने पर विवश कर दिया और भाषण प्रतियोगिता के जरिये हिंदी का मान बढ़ाया।
स्कूल चेयरमैन किशोर चौधरी ने बच्चों को हिन्दी भाषा का महत्व समझाया। साथ ही स्कूल प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी भाषाओं का ज्ञान जीवन में काम आता है परन्तु अपनी संस्कृति व मातृभाषा का सम्मान करना हमारा संस्कार है। जिसे हमें कभी नहीं भूलना है।

