हारचकियाँ पंचायत के डवार गांव में जमीन धंसने से 6 घरों में आई दरारें

--Advertisement--

हारचकियाँ – अमित शर्मा

शाहपुर उपमण्डल की ग्राम पंचायत हारचकियाँ के वार्ड नंबर 6 डवार में बरसात के कारण तबाही का मंजर देखने को मिला। जहां प्रदेश भर में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण जगह-जगह भूस्खलन जैसी खबरें देखने और सुनने को मिल रही है यहां भी गत दिनों भारी बारिश से जगह धंस गई।

जिससे रणजीत सिंह, रेखा देवी रछपाल सिंह, गगन, करतार बाबूराम, चैंचला देवी व हंसराज के मकानों में दरार आ गई। जिससें मकान गिरने की कगार पर हैं। लगातार उन घरों में दरारों को देखकर सहमे हुए है।

वहीं लोग अब इन क्षतिग्रस्त घरों से समान निकाल कर दूसरी जगह शिफ्ट करने में जुटे है।उन्होंने कहा कि जमा पूंजी मकान के निर्माण में लगा चुके है।

उन्होंने बताया कि मौके पर नायब तहसीलदार हारचकियाँ पंचायत प्रधान ने मुआयना कर तिरपाल व फ़ौरी राहत तो प्रदान की है लेकिन घरों को दोबारा बनाने में काफी खर्चा होगा जिसको कर पाना अब उनके बस में नहीं।

उन्होंने शासन, प्रशासन व पंचायत से आग्रह किया है कि इस मुश्किल की घड़ी में उनका साथ दें और उचित मुआवजा प्रदान करें ताकि लोगों की तरह हम भी जीवन यापन कर सकें।

नायब तहसीलदार हारचकियाँ के बोल

जब इस में नायब तहसीलदार हारचकियाँ डीसी राणा से बात हुई तो उन्होने बताया कि मौके पर पहुंचे थे प्रभावितों को फ़ौरी राहत प्रदान की गई है और मौका देखा गया है जो भी उचित मुआवजे हेतु रिपोर्ट बना दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...