हादसा: बाइक की टक्कर से PWD कर्मी की मौत

--Advertisement--

सड़क हादसे में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी की गई जान, मृतक की पहचान जगदीश पुत्र चतरो निवासी गांव दुमाला, डाकघर सरोल, तहसील एवं जिला चम्बा के रूप में हुई।

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर एक सड़क हादसे में लोक निर्माण विभाग के एक कर्मचारी की जान चली गई। मृतक की पहचान जगदीश पुत्र चतरो निवासी गांव दुमाला, डाकघर सरोल, तहसील एवं जिला चम्बा के रूप में हुई है। जगदीश विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत था और हादसे के समय ड्यूटी पर मौजूद था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीश राजपुरा के समीप सड़क किनारे विभागीय कार्य कर रहा था। इसी दौरान चम्बा से पुखरी की ओर जा रहे एक बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही गिर पड़ा।

सड़क के दौरान वहां से गुजर रहे कई वाहन चालक व स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत मेडिकल कॉलेज चम्बा ले गए। हालांकि, अस्पताल में पहुंचने पर इलाज के दौरान जगदीश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित बाइक चालक को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के बोल

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही, बाइक चालक से पूछताछ की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...