हाथ से उखड़ गई सड़क की टारिंग, विधायक ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल; ठंडा मिश्रण डालने का लगाया आरोप

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र की बन्नी-तरेला सड़क के टारिंग कार्य पर स्थानीय विधायक डा. जनकराज ने उठाए सवाल उठाए हैं। विधायक रविवार को ग्राम पंचायत औरा के दौरे थे। इस दौरान यहां सड़क की टारिंग का कार्य चल रहा था। विधायक ने सड़क पर बिछाए जा रहे कोलतार व कंक्रीट के मिश्रण का निरीक्षण किया तो टारिंग हाथ से उखड़ गई।

इसके बाद उन्होंने टिप्पर पर चढ़कर मिश्रण का निरीक्षण किया तो वह ठंडा पाया गया। विधायक के इस निरीक्षण का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ तो लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस तरह की लापरवाही बरतने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे।

विधायक जनकराज ने इस दौरान कोलतार के मिश्रण से लदे ट्रक से ही विभाग के अधिकारियों को वीडियो काल के जरिये ठंडे मिश्रण के बारे में बताया। इंटरनेट मीडिया में प्रसारित वीडियो में संबंधित अधिकारी भी इस कार्य को गलत मान रहे हैं और कार्रवाई का भरोसा दे रहे हैं।
इसी दौरान एक अधिकारी ने एस़डीओ और जेई के खिलाफ जल्द कार्रवाई की बात कही है। विधायक ने निर्माण कार्य पर कड़ी नाराजगी जताते हुआ कहा कि टारिंग कार्य के लिए कोलतार व कंक्रीट का ठंडा मिश्रण बिछाया जा रहा है। यह सरकारी धन का दुरुपयोग है।

उन्होंने कहा कि मौके पर न तो लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद थे, न तकनीकी स्टाफ और न ही प्रशासनिक अधिकारी। टारिंग की गुणवत्ता की जांच करने के लिए भी कोई मौजूद नहीं था।

उन्होंने कहा कि पांगी-भरमौर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के नाम पर केवल सरकारी धन की बर्बादी की जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से जारी ग्रांट के तहत करोड़ों रुपये के विकास कार्य इस क्षेत्र में स्वीकृत हैं लेकिन इनके क्रियान्वयन में कोताही बरती जा रही है।

लापरवाही सहन नहीं की जाएगी – विक्रमादित्य सिंह, लोक निर्माण मंत्री, हिमाचल प्रदेश

इस तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। मामले की जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई करेंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जवाब मांगा है। बहुत जल्द सख्त कार्रवाई होगी।

कोलतार का तापमान कार्य के लिए है पर्याप्त -भल चंद, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग।

विधायक जिस कार्य के बारे में बात कर रहे हैं, वह अच्छे ढंग से किया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व ठेकेदार की ओर से किए जा रहे कार्य में कुछ खामियों के कारण इसे रोका गया था। इसके बाद ठेकेदार ने कार्य को निर्धारित मापदंडों के अनुसार करना शुरू कर दिया था। गर्मियों के मौसम में कोलतार का इतना तापमान कार्य के लिए पर्याप्त है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...